[fvplayer id=”10″]
हरिद्वार जिले में रुड़की के पास माधोपुर गांव में बीते साल 25 अगस्त 2024 को जिम ट्रेनर वसीम उर्फ मोनू की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। इस मामले में अब करीब एक साल बाद कोर्ट ने उत्तराखंड पुलिस के गौ स्क्वायड टीम के उप निरीक्षक समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार अविनाश कुमार श्रीवास्तव को कोर्ट ने दिया है।
READ MOREहरिद्वार। बुधवार को बीकेटीसी ने चंडी देवी मंदिर के प्रबंधन का चार्ज ले लिया गया है। बीकेटीसी सीईओ विजय थपलियाल अपनी टीम के साथ चंडी देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद चंडी देवी मंदिर का कार्यभार ग्रहण किया।
READ MOREजिसमें से एक फैक्ट्री बिना लाइसेंस चल रही थी। इस सोडा यूनिट में भारी अनियमितता पाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल इसे बंद करवाया गया है। दूसरी सिडकुल स्थित सोडा यूनिट का लाइसेंस निरस्त कर उसके सैम्पल जांच के लिए भेज दिए गये है।
बता दें कि गर्मी में राहत देने के नाम पर लोगों को सेहत बिगाड़ने वाला खतरनाक लिक्विड बनाया जा रहा था। शिकंजी को सोडा सोडियम बेंजोएट नामक केमिकल से तैयार किया जाता था।
मुटकाबाद निवासी भोली नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।
READ MOREहरिद्वार। मंगलौर में दिन दहाड़े एक युवक की सरेराह गला रेत कर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं
READ MOREये पूरा मामला साल 2024 का है। साल 2024 में निकाय चुनाव के दौरान हरिद्वार नगर निगम का पूरा सिस्टम नगर आयुक्त के पास था। उस वक्त हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी आईएएस वरुण चौधरी के पास थी। नगर निकाय चुनाव के कारण हरिद्वार जिले में आचार संहिता लगी हुई थी, तभी हरिद्वार नगर निगम ने 33 बीघा जमीन खरीदी थी। ये जमीन किस उद्देश्य से खरीदी गई थी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पिछले चार दशकों में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण कम करने का लक्ष्य अभी भी अधूरा है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ताजा परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट ने उत्तराखंड में योजना के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
READ MORE
हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पंजाब से दो कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में नकली नोटों की सप्लाई की थी। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। अब तक इस प्रकरण में कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
READ MORE