[fvplayer id=”10″]
हरिद्वार जिले में रुड़की के पास माधोपुर गांव में बीते साल 25 अगस्त 2024 को जिम ट्रेनर वसीम उर्फ मोनू की तालाब में डूबकर मौत हो गई थी। इस मामले में अब करीब एक साल बाद कोर्ट ने उत्तराखंड पुलिस के गौ स्क्वायड टीम के उप निरीक्षक समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ये आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरिद्वार अविनाश कुमार श्रीवास्तव को कोर्ट ने दिया है।
READ MOREसीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार कांवड़ यात्रा पर आने वाले शिवभक्तों का स्वागत करती है। शिव भक्त यात्रा का सुखद अनुभव लेकर जाये, उनके लिए सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। सीएम ने बताया कि उन्होंने खुद सभी विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। उनका प्रयास है कि कांवड़ यात्रा दिव्य और भव्य हो।
READ MOREराजकीय मेडिकल कालेजों से पासआउट और लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे बांड धारी 234 चिकित्सकों को बर्खास्त किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह जानकारी दी।
READ MOREउत्तराखंड के काशीपुर स्थित कुंडेश्वरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सीलिंग भूमि पर बनीं पांच अवैध मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई, जिनमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी भूमि पर धर्म की आड़ में किया गया कोई भी अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
READ MOREजिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी सभागार में केदारनाथ धाम में चल रहे जीर्णाेद्धार एवं पुनर्विकास परियोजना के विभिन्न फेजों के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति तथा केदारनाथ परियोजना से संबंधित लंबित मुद्दों के समाधान को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
READ MOREहरिद्वार। बुधवार को बीकेटीसी ने चंडी देवी मंदिर के प्रबंधन का चार्ज ले लिया गया है। बीकेटीसी सीईओ विजय थपलियाल अपनी टीम के साथ चंडी देवी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये। इसके बाद चंडी देवी मंदिर का कार्यभार ग्रहण किया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की पवित्रता और हिमालयी पर्यावरण की रक्षा के लिए चलाया जा रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान लगातार सफलता की नई कहानी लिख रहा है। जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से संचालित इस अनूठी पहल के तहत अब तक करीब दो टन कचरा केदारनाथ धाम से नीचे गौरीकुंड तक लाया जा चुका है। अभियान को श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक माहौल बन रहा है।
READ MORE
उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक आंदोलनों और ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। आगामी जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले देशभर के विद्यार्थियों को उत्तराखंड के प्रमुख समाज सुधारक और आंदोलनकारी स्वामी मन्मथन के जीवन, विचारों और योगदान का अध्ययन कराया जाएगा।
READ MORE