[fvplayer id=”10″]
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि नए वक्फ बिल से वक्फ के काम में पारदर्शिता आएगी जो न्याय संगत है। उनका साफ कहना है कि राज्य बनने के बाद वक्फ की संपत्तियों और जमीनों में जो दो गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है वह हैरान करने वाली है। हजारों की संख्या में संपत्तियों बढ़ी है। राज्य बनने से पहले राज्य में वक्फ की 2078 संपत्तियां थी जो अब 5183 हो चुकी है।
उनका कहना है कि भूमाफिया ने अगर सरकार अथवा निजी जमीनों पर कब्जा किया तथा देव स्थान की जमीन कब्जाई है तो उसे सरकार कब्जा मुक्त कराकर सरकार में निहित करेगी। यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि भू माफिया द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उसे वक्फ में शामिल किए जाने के भी कई मामले सामने आए हैं और यह जमीने अब न भू माफिया की रही है और न सरकार की। वक्फ की जमीन पर अगर कोई व्यक्ति गैर कानूनी ढंग से काबिज है तो उससे भी जमीन वापस ली जाएगी।
नैनीताल रामनगर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले तीन युवकों ने महिला और उसकी नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों के नाम दानिश उर्फ चीकू, इरफान और दानिश उर्फ दीनू है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
READ MOREनवरात्रि के अवसर पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे का अधिक उपयोग करते हैं। इस दौरान दूषित और मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्यभर में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया हुआ है।
READ MOREसतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील, जनपद पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
READ MOREउत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। पुलिस महानिदेशालय की ओर से 18 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, डॉ. योगेंद्र सिंह राव ने इस संबंध में जानकारी दी।
READ MOREउत्तराखंड सरकार ने राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड की पारंपरिक और महत्वपूर्ण नस्ल बदरी गाय के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार भराड़ीसैंण में एक अत्याधुनिक रिसर्च सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इस परियोजना के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
READ MORE
उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर में अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय श्रद्धालुओं को शांत और अनुशासित वातावरण में दर्शन कराने तथा मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया है।
READ MORE