[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के टिहरी जनपद ने एक और वीर सपूत को खो दिया है। घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी 21 वर्षीय अग्निवीर रोहित रावत जम्मू में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात रोहित को उनकी सर्विस राइफल से गोली लगने की घटना में जान गंवानी पड़ी। इस दुखद समाचार के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।
READ MOREउत्तराखंड की आवाज को डिजिटल माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुए हिल-मेल डिजिटल चैनल ने अपने पहले ही माह में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर मीडिया जगत में एक नई पहचान बनाई है। हिल-मेल डिजिटल चैनल के एक माह पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिल-मेल कार्यालय पहुंचकर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।
READ MOREउत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी में एक सैलानी के लापता होने से प्रशासन और बचाव एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दयारा बुग्याल में एक ट्रेकर की तलाश अभी जारी ही है कि अब चमोली जिले स्थित फूलों की घाटी से एक अन्य पर्यटक के अचानक गायब होने की सूचना ने चिंता बढ़ा दी है। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें व्यापक खोज अभियान में जुट गई हैं।
READ MOREउत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। अभियान के पहले तीन दिनों में ही प्रदेशभर में लगभग 19 लाख मतदाताओं तक गणनापत्र पहुंचाए जा चुके हैं। निर्वाचन विभाग का दावा है कि बूथ स्तर पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता के चलते यह अभियान निर्धारित लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
READ MOREउत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग में लंबे समय बाद बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। सरकार ने राज्य के 115 से अधिक राजकीय डिग्री कॉलेजों में कार्यरत 500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। उपसचिव उच्च शिक्षा अजीत सिंह द्वारा जारी इन आदेशों के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है।
READ MOREप्रतापनगर के देवल गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में हुई निर्मम हत्या के बाद पूरे टिहरी जनपद में आक्रोश का माहौल है। मंगलवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में पोस्टमार्टम के बाद भी परिजनों ने कई घंटों तक शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि जब तक हत्या और मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

राजधानी देहरादून के व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फोटो लेमिनेशन की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते इतनी तेजी से फैली कि दुकान से धुएं के घने गुबार उठने लगे। बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानें खाली करानी शुरू कर दीं।
READ MORE
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रोते हुए कहती सुनाई दे रही है, “छह महीने से सह रही हूं…, अब नहीं सहा जाता।” हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच नहीं हुई है। इसलिए इसे घटना से जोड़कर प्रमाणित रूप से नहीं देखा जा सकता।
READ MORE