[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी जवानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब सामान्य ड्यूटी में मृत्यु पर मुआवज़ा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख किया गया है, जबकि अत्यंत संवेदनशील ड्यूटी में मृत्यु होने पर 75 हजार की जगह 1.50 लाख रुपए दिए जाएंगे। CM धामी ने स्थापना दिवस समारोह में इसकी घोषणा की।
READ MOREउत्तराखंड में राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत—अब 54 लाख लोग मोबाइल ऐप से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नई तकनीक शुरू की है, जिससे राशन डीलर की दुकानों पर लगने वाली भारी भीड़ खत्म होगी और आइरिस स्कैन से पहचान तुरंत संभव हो जाएगी।
READ MOREकिलौटा गांव में जिस घर में शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अचानक मातम छा गया। बारात लेकर जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशियों के बीच आए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। परिवारों में रोना-धोना मचा है और खुशी का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।
READ MOREहल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड में पेयजल और सीवर कनेक्शन लेने की व्यवस्था अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी विभाग में चक्कर नहीं लगाने होंगे। जल संस्थान और नगर निगम मिलकर नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं, जिसमें आवेदन, दस्तावेज अपलोड, वेरिफिकेशन और मंजूरी सब कुछ घर बैठे होगा, जिससे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
READ MOREपिथौरागढ़ में 2020 में लिए गए पतंजलि गाय घी के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। राज्य और राष्ट्रीय लैब दोनों में घी मानकों पर खरा नहीं उतरा। 1348 दिन चली प्रक्रिया के बाद न्याय निर्णायक अधिकारी ने पतंजलि आयुर्वेद समेत डिस्ट्रीब्यूटर और दुकानदार पर कुल 1.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने लोगों को उत्पाद सावधानी से खरीदने की सलाह दी है।
READ MOREमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास से 2 नवंबर 2025 को प्रस्तावित “आदि कैलाश परिक्रमा रन” (अल्ट्रा मैराथन) के प्रोमो रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसका लोगो अनावरण किया।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान के तहत आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम के दौरान पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में विधायक मयूख महर और पार्टी के एक गुट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालात ऐसे बने कि विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए, जबकि उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। घटना के बाद प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MOREउत्तराखंड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड में उत्पादित रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों द्वारा तैयार की गई पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक नेपाल को निर्यात किया गया है। इस उपलब्धि को राज्य के मत्स्य क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। सरकार अब आने वाले दिनों में करीब 30 मीट्रिक टन मछली के निर्यात की तैयारी में जुट गई है।
READ MORE