[fvplayer id=”10″]
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को एक बार फिर मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते हल्द्वानी से संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा रद्द करनी पड़ी। हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे यात्रियों को एयरपोर्ट से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा, जबकि कई लोगों को मजबूरी में सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा।
READ MOREउत्तराखंड कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान के तहत आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम के दौरान पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में हुए सम्मेलन में विधायक मयूख महर और पार्टी के एक गुट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हालात ऐसे बने कि विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए, जबकि उनके खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। घटना के बाद प्रदेश नेतृत्व ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
READ MOREउत्तराखंड ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। राज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड में उत्पादित रेनबो ट्राउट मछली ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों द्वारा तैयार की गई पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का सफलतापूर्वक नेपाल को निर्यात किया गया है। इस उपलब्धि को राज्य के मत्स्य क्षेत्र के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। सरकार अब आने वाले दिनों में करीब 30 मीट्रिक टन मछली के निर्यात की तैयारी में जुट गई है।
READ MOREउत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में स्थित आदि कैलाश यात्रा इन दिनों देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हिमालय की गोद में बसी यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य, साहसिक अनुभव और आध्यात्मिक शांति का भी अनूठा संगम प्रस्तुत करती है। भारत-तिब्बत सीमा के निकट स्थित यह मार्ग श्रद्धालुओं को आदि कैलाश, ओम पर्वत और कैलाश पर्वत के दुर्लभ दर्शन का अवसर प्रदान करता है।
READ MOREसीमांत जनपद पिथौरागढ़ के जाराजिबली डाकघर में लंबे समय तक डाक वितरण नहीं होने का मामला सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर जाराजिबली में तैनात डाकसेवक पारुल को निलंबित कर दिया गया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए डाक अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए हैं। साथ ही क्षेत्र में डाक सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए अतिरिक्त डाककर्मी की तैनाती भी कर दी गई है।
READ MOREउत्तराखंड सरकार राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। इसका ताजा उदाहरण सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिला है, जहां जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से सरकारी स्तर पर अल्ट्रासाउंड सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। इसके चलते 10 जून तक मरीजों को सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
READ MORE


[fvplayer id=”10″]

उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्थित प्रसिद्ध ओम पर्वत एक बार फिर अपने बदले स्वरूप को लेकर चर्चा में है। समुद्र तल से करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस पवित्र पर्वत की चोटी पर इस मानसून में बर्फ की कमी साफ नजर आ रही है और पहाड़ का बड़ा हिस्सा काला दिखाई दे रहा है। बर्फ से प्राकृतिक रूप से बनने वाले ‘ॐ’ के अद्भुत आकार के लिए प्रसिद्ध इस पर्वत का बर्फविहीन नजर आना पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बना हुआ है।
READ MORE
भारत-नेपाल और भारत-भूटान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने तस्करी और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय मुद्रा, विदेशी करेंसी और मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ मानव तस्करी के नेटवर्क पर भी शिकंजा कसा है। सीमांत मुख्यालय गनियाद्योली में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आईजी अमित कुमार ने बल की उपलब्धियों और सीमा पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।
READ MORE