सीबीएसई ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपने मार्क्स

सीबीएसई ने घोषित किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें अपने मार्क्स

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के बच्चों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। आज दोपहर में बोर्ड ने परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया। छात्र-छात्राएं नीचे दिए ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

सीबीएसई ने आज कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं इस लिंक http://cbseresults.nic.in.
पर जाकर अपना रिजल्ट जान सकते हैं। दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद देश के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आपको बता दें कि कोरोना के प्रकोप के चलते परीक्षाएं भी प्रभावित हुई हैं। फिलहाल पढ़ाई भी ज्यादातर ऑनलाइन मोड में ही चल रही है।

बोर्ड ने पहले ही कहा था कि 15 जुलाई से पहले परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि निश्चित तारीख नहीं थी। कुछ छात्रों ने साइट न चलने की भी शिकायत की है। परिणाम घोषित होने के फौरन बाद ज्यादा संख्या में लोग सीबीएसई की साइट पर आए तो कई जगहों पर साइट नहीं चल पा रही है। गौरतलब है कि सीबीएसई इस साल कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।

आपको बता दें कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के डिजिटल दस्तावेज जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन आदि अपने शैक्षणिक भंडार ‘Parinam Manjusha’ के माध्यम से प्रदान करेगा। उधर, सीबीएसई ने 9-12 वीं तक का सिलेबस 30 प्रतिशत तक हटा दिया है। अब पाठ्यक्रम में धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रवाद जैसे कई अध्याय कोर्स में नहीं हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this