सीडीएस जनरल अनिल चौहान की सास का दिल्ली में निधन

सीडीएस जनरल अनिल चौहान की सास का दिल्ली में निधन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान की सास यशोदा देवी नेगी का निधन हो गया है। सास के निधन की सूचना पर सीडीएस दिल्ली से कोटद्वार पहुंचे। यहां लालपुर स्थित अपनी ससुराल में उन्हाेंने सास यशोदा देवी के अंतिम दर्शन किए।

देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान की सास यशोदा देवी का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थीं। पिछले एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बीती शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार सूत्रों के अनुसार, यशोदा देवी की हालत अचानक बिगड़ने पर उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, बावजूद इसके उनकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

यशोदा देवी मूल रूप से उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र से जुड़ी थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि सीडीएस अनिल चौहान भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च सैन्य अधिकारी हैं और देश की तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this