हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से पूरे उत्तर भारत के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। एक दिन पहले पूरे उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत कई राज्यों में जमकर ओले गिरे हैं, जिससे किसानों की फसल चौपट हो गई है। इसे देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने 24 घंटे के भीतर बड़ा फैसला लिया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्काल सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सीएम ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों व कास्तकारों को हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट पेश करें। सीएम रावत ने ट्वीट कर कहा कि मैं किसान और कास्तकार भाइयों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
सभी जिलाधिकारियों को प्रदेश में ओलावृष्टि व भारी बारिश से किसानों व कास्तकारों को हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मैं किसान व कास्तकार भाइयों को विश्वास दिलता हूं कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) March 15, 2020


Leave a comment