Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रयाग जैसा दिव्य और भव्य होगा कुंभ, तैयारियों में जुटी त्रिवेंद्र सरकार
उत्तराखंड न्यूज़

प्रयाग जैसा दिव्य और भव्य होगा कुंभ, तैयारियों में जुटी त्रिवेंद्र सरकार

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 10 फरवरी को मेला नियंत्रण भवन हरिद्वार में दोपहर 3 बजे कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं की गहन समीक्षा करेंगे। सोमवार को सचिवालय में कुंभ मेले से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सभी विभागीय प्रमुखों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों का गहनता से स्थलीय निरीक्षण के बाद व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हों।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल आयोजित होने वाला कुंभ मेला भव्य एवं दिव्यता के साथ आयोजित होना है। यह राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़ा विषय है। हमें देवभूमि की परंपरा के अनुरूप इस विश्वस्तरीय आयोजन को सफल बनाना है। इसमें सभी विभागीय प्रमुख अपनी जिम्मेदारी समझें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के आयोजन के लिए स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों के लिए अपेक्षित बजट जारी किया जा चुका है। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही शीघ्रता किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रयाग में आयोजित कुंभ सफल रहा था। इसके लिए प्रयाग कुंभ में मेलाधिकारी रहे विजय किरण आनन्द के अनुभवों का लाभ भी 2021 के हरिद्वार कुंभ मेले में लिया जाए।

पढ़ें: 13 को मंत्री, विधायकों संग सीएम का विचार मंथन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कुंभ मेले में हमें देश व दुनिया से आने वाले 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं बनानी हैं, इसके लिए समयबद्धता के साथ सभी विभाग अपनी कार्ययोजना धरातल पर लाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए सभी अखाड़ों के संत महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, बद्धिजीवियों के साथ ही आम जनता का भी सहयोग लिया जाएगा।

सीएम का कहना है कि इस पावन पर्व पर आने वाले श्रद्धालु सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटें, यह भी हमारा प्रयास होना चाहिए। सचिवालय में आयोजित बैठक में सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधिका झा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...