उन्होंने कहा कि इस संबंध में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद हथियारों की खेप में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।
गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर जिला के जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद कर एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ) ने पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्य और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित हरविंदर रिंदा की एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एजीटीएफ की टीमों ने हथियारों को यह जखीरा आतंकवादी हरविंदर उर्फ रिंदा के साथियों तक पहुंचने से पहले बरामद किया। हथियारों का जखीरा गुरुदास के एक जंगल से दो एके-47 राइफलों, 16 कारतूसों, दो मैगज़ीन और दो पी-86 हैंड ग्रेनेड सहित आतंकवादी हार्डवेयर का एक बड़ा जखीरा बरामद किया।
डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि बरामद खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ रिंदा द्वारा राज्य के कई जगहों पर हमले करने की एक पूर्व-नियोजित योजना के तहत भारत में भेजी गई थी, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक शांति भंग करना था।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *