Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा नेताओं की दिल्ली परिक्रमा जारी, त्रिवेंद्र के बाद अब पुष्कर धामी भी पहुंचे
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

भाजपा नेताओं की दिल्ली परिक्रमा जारी, त्रिवेंद्र के बाद अब पुष्कर धामी भी पहुंचे

उत्तराखंड में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है इस बीच पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए भाजपा नेताओं का दिल्ली जाना जारी है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव हुए दस दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी यहां पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है।

उत्तराखंड में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है इस बीच पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए भाजपा नेताओं का दिल्ली जाना जारी है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद अब पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली पहुंचे हैं। उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव हुए दस दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी यहां पर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हो पाई है।

सीएम धामी आज गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से भेंट कर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली में मौजूद हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की, उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को होली की शुभकामनाएं देने आये थे, लेकिन इस मुलाकात के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से बातचीत हो सकती है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री व भाजपा की कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी ने भी दिल्ली में नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से भेंट की है। जिसके बाद अब सुगबुगाहट तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हैं।

पहले विधायक दल की बैठक आज शाम होने की उम्मीद थी जिसके लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इन्हें आज को देहरादून पहुंचना था। लेकिन अब समझा जा रहा है कि अब पर्यवेक्षक सोमवार को देहरादून पहुंचेंगे और इसी दिन या फिर मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...