Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा दून का कनक चौक
उत्तराखंड न्यूज़

बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा दून का कनक चौक

Doon's Kanak Chowk will be known as Bipin Rawat
Doon's Kanak Chowk will be known as Bipin Rawat

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की स्मृति में बनने वाले स्मारक के लिए कनक चौक पर भूमि का चयन किया गया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अफसरों को तीन महीने के भीतर तैयार के निर्देश दिए हैं। कनक चौक का नाम भी अब बिपिन रावत के नाम पर होगा।

मंत्री ने अफसरों संग स्थल का निरीक्षण कर भूमि का चयन किया, साथ ही जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। स्मारक में उनकी मूर्ति भी लगेगी, जो करीब 12 फीट की होगी। मंत्री ने कहा कि बिपिन रावत उत्तराखंड के साथ राष्ट्र के गौरव थे। सेना के आधुनिकीकरण और सशक्तीकरण में उनका अहम योगदान रहा है। मंत्री ने कहा कि सैनिक बहुल प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड के हर युवा के लिए जनरल रावत प्रेरणास्रोत हैं। अगले साल 16 मार्च को जब उनकी जयंती होगी, ठीक उसी दिन इस स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम शिवकुमार बरनवाल, तहसीलदार सोहन रांगढ़, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...