Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कई इलाकों में दिखेगा शीतलहर का प्रकोप
उत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कई इलाकों में दिखेगा शीतलहर का प्रकोप

Outbreak of cold wave will be seen in many areas in Uttarakhand

उत्तराखंड में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है. मैदानों में बढ़ती ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उधमसिंह नगर समेत हरिद्वार और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है. वहीं उथला कोहरा लगने से लोगों की परेशानियों में इजाफा हो सकता है.

गौर हो कि उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और बढ़ सकती है. पहाड़ों में पाला तो मैदान के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह एवं शाम को कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल रही है, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में कोहरा छाने के अलावा कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना जताई है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के उत्तराखंड के उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने के अलावा कहीं-कहीं शीतलहर की संभावना जताई है. साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है. देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सा 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...