पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया। तीसरे मामले में थाना बाघा पुराना की एएसआई बिंदरपाल कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव नथूवाला में दो लोगों को रोककर उनकी तलाशी लेने पर 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस द्वारा चार विभिन्न मामलों में छ: आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 39 ग्राम हेरोइन, 85 नशीली गोलियां, 900 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव चूडचक्क में दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन व 50 नशीली गोलियां बरामद हुई।
पुलिस द्वारा नशे के सामान को कब्जे में लेने के बाद आरोपी सुखविंदर पाल सिंह व बूटा सिंह निवासी गांव चूडचक्क को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना सागर के सब इंस्पेक्टर समराज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव खुखराना में एक व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर 14 ग्राम हेरोइन व 900 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई।
चौथे मामले में थाना निहाल सिंह वाला की सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ने बताया कि गांव नंगल में पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गुरदीप सिंह निवासी बिलासपुर को गिरफ्तार करके उसके पास से नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 35 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *