केदारनाथ यात्रा पर चार घंटे का लगा ब्रेक, मुनकटिया की पहाड़ी से बरस रही मौत

केदारनाथ यात्रा पर चार घंटे का लगा ब्रेक, मुनकटिया की पहाड़ी से बरस रही मौत

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने लगातार हो रही बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण क़र आपदा से निपटने की तैयारियों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग का सीसीटीवी कैमरों की मदद से जायजा लिया। उन्होंने डीडीआरएन के इंट्रानेट सिस्टम से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर में फोटो खिंचवा रहे श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें और ग्लेशियर में चढ़कर फोटो ना खिंचवाए

लगातार हो रही बारिश से केदारनाथ यात्रा पर पड़ रहा बुरा असर
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुनकटिया में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यहां पर आवागमन करने में तीर्थयात्रियों को भारी मुसीबतें हो रही है। बुधवार सुबह पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से करीब चार घंटे तक यात्रा को रोकना पड़ा, जिससे तीर्थयात्री खासे परेशान है। लगातार इस स्थान पर पहाड़ी से हो रही पत्थरों की बारिश के चलते मौत का खतरा भी बना हुआ है।
बीते दो दिनों से केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे मुनकटिया के पास मलबा-पत्थर आने से बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब केदारनाथ हाईवे के सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गया, जिसे साफ करने को लेकर एनएच विभाग की मशीन जुट गई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद साढ़े आठ बजे राजमार्ग पर मलबा-बोल्डर हटाया गया तो सैकड़ों तीर्थंयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए भेजा गया, लेकिन कुछ समय बाद राजमार्ग के मुनकटिया की पहाड़ी ने मौत बरसाना शुरू क़र दिया, जिसके बाद पुलिस की ओर से यात्रा को चार घंटे के लिए रोक दिया गया इसके अलावा केदारनाथ हाईवे काकड़ागाड़ में भी जानलेवा बना है। यहां पर भी ऊपरी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण यहां भी बार-बार राजमार्ग बाधित हो रहा है। इस स्थान पर भी लगातार खतरा बना हुआ है। देश-विदेश से केदारनाथ यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु एवं स्थानीय जनता काकड़ागाड़ में जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि मुनकटिया में लगातार गिर रहे मलबा-पत्थर के कारण मार्ग को पूरी तरह से सुचारु किए जाने व श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टिगत से चार घंटे के लिए आवागमन पर रोक लगाई गई। करीब दोपहर डेढ़ बजे केदारनाथ यात्रा मार्ग के मुनकटिया के पास बाधित चल रहा मार्ग यातायात के लिए सुचारु किया गया। मार्ग खुलने के साथ ही शटल सेवा के माध्यम से यात्रियों का आवागमन शुरू किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्धारित दूरी रखते हुए वाहनों की आवाजाही कराई गई।

बीकेटीसी सदस्य ने किया आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ विनीत पोस्ती ने लगातार हो रही बारिश के बाद जिला आपदा प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण क़र आपदा से निपटने की तैयारियों एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग का सीसीटीवी कैमरों की मदद से जायजा लिया। उन्होंने डीडीआरएन के इंट्रानेट सिस्टम से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर में फोटो खिंचवा रहे श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि वे यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें और ग्लेशियर में चढ़कर फोटो ना खिंचवाए, इससे उन्हें नुकसान भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सोनप्रयाग में अनाउंसमेंट किया कि तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम जाते समय सावधानी बरतें। गर्म जूते और रेनकोट का उपयोग करें। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, मंदिर समिति और जिला प्रशासन तीर्थ यात्रियों की हर संभव मदद को लेकर तत्पर है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this