Home उत्तराखंड न्यूज़ हल्द्वानी में नहर में कार बहने से चार लोगों की मौत, तीन घायल  
उत्तराखंड न्यूज़

हल्द्वानी में नहर में कार बहने से चार लोगों की मौत, तीन घायल  

पत्नी की डिलीवरी होने के बाद बच्चे को घर ले जा रहा था परिवार
नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के बाद से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है। नहर का तेज बहाव होने के चलते कार बह गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूके 6 एएक्स 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मृतकों की पहचान नीतू 34 वर्ष, कमला देवी 51 वर्ष, राकेश 32 वर्ष और चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है। वहीं, रामा 27 वर्ष, रमेश 39 वर्ष और वाहन चालक श्यामलाल 40 वर्ष घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के अन्य क्षेत्र देवखड़ी, रक्सिया और कलसिया नाले में भी पानी का बहाव तेज़ है। इन क्षेत्रों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह खुद सुबह से ही फील्ड में डटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि “स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। निगम द्वारा पहले से ही नालों की सफाई करवा दी गई थी, जिस कारण अधिकांश जगहों पर जलभराव की स्थिति नहीं बनी है। जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीमें तुरंत पहुंच रही हैं।”
ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम की कई टीमें शहरभर में तैनात हैं और लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर सर्विस, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं। शहरवासियों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और नालों या तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाए रखें।
बुधवार को नैनीताल की हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा हुआ जहां पत्नी की डिलीवरी होने के बाद बच्चे को घर ले जा रहे परिवार के कई लोगों की मौत हो गई। बुधवार सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली सिंचाई नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई जहां कर पानी में बहकावे नहर के पुलिया में फंस गई जहां कार में पानी घुस गया। इस दौरान एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू कार को बाहर निकाला है जहां चार लोगों की मौत हुई है जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है।

22 जून को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई थी डिलीवरी
हल्द्वानी। जानकारी के मुताबिक, उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के बर्रा निवासी राकेश राठौर (उम्र 30 वर्ष) की पत्नी रामा देवी की चार दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में डिलीवरी हुई थी। राकेश का बेटा होने पर बाद परिवार में खुशियां थी। मंगलवार की देर रात डॉक्टरों ने रामा देवी को डिस्चार्ज किया, लेकिन रात ज्यादा होने के चलते वो अस्पताल में ही रुक गए।

शादी के सात साल बाद दो बहनों के बाद हुआ था बेटा
हल्द्वानी। राकेश खेती किसानी का काम करता था। 7 साल पहले राकेश की शादी हुई थी। जिसमें उनकी दो बेटियां हुई। अब उसका बेटा हुआ था। जिससे परिवार में खुशियों का माहौल था। ऐसे में परिवार के ज्यादातर लोग बेटे को घर लाने के लिए अस्पताल गए, लेकिन वो हादसे का शिकार हो गए।

हल्द्वानी हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुःख
देहरादून। हल्द्वानी में हुई कार दुर्घटना में चार लोगों के निधन एवं तीन लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...