उत्तरकाशी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान हुए शामिल

उत्तरकाशी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान हुए शामिल

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज उत्तरकाशी नगरपालिका बाडाहाट क्षेत्र व उत्तरकाशी शहर भर में भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी और युवा मोर्चा उत्तरकाशी द्वारा हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पूरे देश में इस समय तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है यह यात्रा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगी। उत्तरकाशी में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें गंगोत्री के विधायक शामिल हुए।

हर घर तिरंगा यात्रा में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, गंगा विचार मंच के प्रान्त संयोजक लोकेंद्र सिंह बिष्ट, सुधा गुप्ता, मनबीर बिघाना, महावीर नेगी, देशराज बिष्ट, बालसेखर नौटियाल, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव बहुगुणा सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्रेम और देश भावना को जागृत करने के लिए प्रत्येक देशवासी को अपने घर में तिरंगा झंडा लगाकर देश के प्रति अपनी सच्ची भावनाएं व्यक्त करनी चाहिए।

हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों व देश प्रेम गीतों के साथ बस अड्डे से हनुमान चौक तक हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई और हनुमान चौक में यात्रा एक सभा के बाद सम्पन्न हुई।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया जिसमें भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के युवाओं ने बढ़ चढ़कर जोश से तिरंगा झंडों के साथ देश की एकता का संदेश दिया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this