Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राज्यपाल ने किया जनरल बिपिन रावत पर्वतीय विकास शोध शिक्षणालय का लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

राज्यपाल ने किया जनरल बिपिन रावत पर्वतीय विकास शोध शिक्षणालय का लोकार्पण

विश्वविद्यालय में दो-दिवसीय भ्रमण के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, (सेवानिवृत्त) द्वारा नॉरमन ई बोरलॉग फसल अनुसंधान केन्द्र पर जनरल बिपिन रावत पर्वतीय विकास शोध शिक्षणालय का लोकार्पण कर उसके उपरान्त स्टीवेंशन स्टेडियम में व्यायामशाला का उद्घाटन किया और इसके साथ ही गौरा देवी प्रशिक्षण केन्द्र, प्रसार शिक्षा निदेशालय का शिलान्यास किया गया।

उसके उपरान्त गांधी हाल में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, लेफ्टिनेंट जनरल, गुरमीत सिंह ने छात्र-छात्राओं से खेती-किसानी, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ शैक्षिक उन्नयन एवं पशुपालन के क्षेत्र में एक दूरगामी क्रांतिकारी परिवर्तन की ओर बढ़ने के लिए उनकी प्रशंसा की।उन्होंने शिक्षा, कृषि उद्योग एवं राष्ट्र रक्षा के क्षेत्र में बेटियों से आगे बढ़ने का अह्वान किया, तो वही विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों से अत्याधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीकों को पहाड़ी एवं मध्यम क्षेत्र के अंतिम किसानों तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत अभिवादन करते हुए विश्वविद्यालय के सभी नवीनतम शोधों पर प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में विश्वविद्यालय अत्याधुनिक कृषि तकनीकों पर आधारित जैविक खेती के साथ-साथ हाइड्रोपोनिक कृषि तकनीक तथा जल संवर्धन एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने योग्य कृषि वैज्ञानिकों एवं शोध छात्रों के बल पर नए-नए आविष्कारों के साथ ही विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगार परक सुलभ शिक्षा देते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डा. बृजेश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल व कुलाधिपति का आभार व्यक्त किया और उन्हें उनके द्वारा सुझावों पर खरा उतरने का वचन दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशकगण, प्राध्यापक, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...