मीनस मार्ग पर कुवाणु के पास हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी

मीनस मार्ग पर कुवाणु के पास हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी

हिमाचल–उत्तराखंड सीमाक्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया। हिमाचल रोडवेज (HRTC) की एक बस उत्तराखंड के कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह बस चौपाल–नेरवा से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही थी, जो शूदोई खड्ड में जा गिरी।

यह दुर्घटना आज 03 फरवरी 2026 को हुई। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पोस्ट चकराता, त्यूणी और डाकपत्थर से SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में करीब 38 यात्री सवार थे। अब तक 03 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।

दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में स्थित है, जहां SDRF और पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग, प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। कालसी के SDM प्रेमलाल एवं शिलाई के SDM जसपाल कपूर को घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। थानाध्यक्ष कालसी पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए, जबकि 108 एंबुलेंस सेवा भी घटनास्थल पर भेजी गई।

हिमाचल और उत्तराखंड के स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

बस दुर्घटना में अब तक 03 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। जिनके नाम इस प्रकार से हैं।

  1. यास्मीन बेगम, पत्नी नेक मोहम्मद, उम्र 46 वर्ष, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
  2. रिचा, पत्नी बिरेंद्र, उम्र 30 वर्ष, ग्राम विज़मल, नेरवा (हिमाचल)
  3. धन बहादुर, ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल)
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this