अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा – त्रिवेंद्र सिंह रावत

अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा – त्रिवेंद्र सिंह रावत

देश की मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लगी हुई है। 11 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसको अपना अभी तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया है।

आज धर्मपुर विधानसभा के क्लेमेंटटाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ को हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय विधायक विनोद चमोली एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश भक्ति सद्गुणों की जननी है, अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा, देशभक्ति का हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर व प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृतकाल के पावन अवसर पर ’विकसित भारत’ निर्माण का संकल्प लिया है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक यात्रा के सहभागी हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों और स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम वीर बलिदानियों को नमन करें जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता व सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 11 से 15 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this