उत्तराखंड में 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड में 50 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड सरकार ने आज 24 आईएएस और 26 पीपीएस अधिकारियों तबादले किये हैं। किसी अधिकारी को किसी विभाग से हटाया गया है तो किसी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुल मिलाकर 50 अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

उत्तराखंड सरकार ने आज 24 आईएएस और 26 पीपीएस अधिकारियों तबादले किये हैं। किसी अधिकारी को किसी विभाग से हटाया गया है तो किसी अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुल मिलाकर 50 अधिकारियों के तबादले किये गये हैं।

सचिन कुर्वे को सचिव, पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पर्यटन विकास परिषद का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है, जब कि उन्हें सचिव, ग्राम्य विकास तथा सीपीडी, यूजीवीएस-आरईएपी से पदमुक्त किया गया है। दिलीप जावलकर को सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि सचिव, ग्राम्य विकास तथा सीपीडी, यूजीवीएस-आरईएपी से उन्हें पदमुक्त किया गया है। डॉ वीपीआरसी पुरूषोतम को सचिव, ग्राम्य विकास तथा सीपीडी, यूजीवीएस-आरईएपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद कुमार सुमन को सचिव प्रभारी शहरी विकास से पदमुक्त किया गया है। देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी देहरादून हटा दिया गया है। रणवीर सिंह चौहान को प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य विकास औद्योगिक विकास निगम सिडकुल, अपर सचिव, भाषा, सचिव, हिन्दी अकादमी, निदेशक भाषा संस्थान से अवमुक्त किया गया है।

उधमसिंहनगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव सोनिका को मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ स्मार्ट सिटी, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। टिहरी की जिलाधिकारी ईवा श्रीवास्तव का तबादला, अपर सचिव पेयजल पद, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन ग्रामीण, निदेशक स्वजल तथा निदेशक, पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तथा निदेशक, पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना तथा उपाध्यक्ष, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण से अवमुक्त किया गया है। अपर सचिव नितिन भदौरिया को अपर सचिव पशुपालन, मत्स्य तथा दुग्ध एवं दुग्ध विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है इसके अलावा उन्हें अपर सचिव पेयजल, पंचायती राज, मिशन निदेशक, जल जीवन मिशन ग्रामीण, निदेशक, स्वजल तथा आयुक्त आबकारी से अवमुक्त किया गया है। बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार का तबादला, अपर सचिव लोक निर्माण विभाग में किया गया है। इसके अलावा भी कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। जो इस प्रकार से है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this