चमोली में भूस्खलन वाले इलाके में फंसे 65 लोगों को NDRF ने बचाया, देखिए तस्वीरें

चमोली में भूस्खलन वाले इलाके में फंसे 65 लोगों को NDRF ने बचाया, देखिए तस्वीरें

कोरोना काल में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाएं भी लगातार आ रही हैं, पर एनडीआरएफ के जवानों ने लोगों को काफी मदद पहुंचाई है। हाल में चमोली में आए भूस्खलन में जब दर्जनों लोग फंस गए तो उन्हें बचाने के लिए NDRF के जवान ‘देवदूत’ बनकर पहुंच गए।

चमोली, पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के कई जिलों में पिछले 45 दिनों के भीतर भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं। कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। ऐसे समय में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी NDRF लगातार अपने काम में जुटा है। कोरोना काल में संक्रमण के खतरे से बचते हुए लोगों के लिए बचाव एवं राहत अभियान चलाना अपने आप में चुनौती है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक सत्य प्रधान ने चमोली जिले को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने आज बताया कि यहां के बिरही इलाके के पास भूस्खलन वाले इलाके में फंसे 65 लोगों को NDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस क्षेत्र में कुछ दिन पहले भूस्खलन आया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

एनडीआरएफ के जवानों के मलबे के आसपास फंसे लोगों को बचाने की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसमें साफ देखा जा सकता है खाई जैसे क्षेत्र से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर पहुंचाया गया। बड़े-बड़े पत्थरों के आने से बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this