चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त 15 मोबाइल टीम एक्टिव हैं, 25 से 30 आदमी अगर किसी धर्मशाला से फोन करते हैं तो उनका वहीं पंजीकरण किया जाएगा। स्लॉट निर्धारण सोमवार के लिए 1000 आदमी का किया गया है। समय-समय पर जैसे निर्देश आएंगे उसके अनुपालन में आगे व्यवस्था की जाएगी।

तीस अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें सोमवार से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन सुबह 7 बजे से ही पंजीकरण केंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। हरिद्वार में पंजीकरण कराने के लिए 20 काउंटर लगाए गए है।  जिसमें विदेशी नागरिक और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से काउंटर स्थापित किए गए हैं।
वहीं चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए आगे जिस तरह से सरकार के निर्देश होंगे, उसके अनुसार स्लॉट का आवंटन किया जाएगा। साथ ही यहां पर होल्डिंग एरिया भी डेवलप किए गए हैं। ताकि यात्रियों को उनमें रोका जा सके। पंजीकरण करने के लिए आए यात्रियों का कहना है कि पंजीकरण की जो व्यवस्था की गई है, यहां पर बहुत अच्छी की गई है। पंजीकरण शुरू हो चुका है और वह चारों धाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं, इसके लिए पंजीकरण कराने आए हैं।
जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन सोमवार से ऋषिकुल मैदान में प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके लिए 20 काउंटर लगाए गए हैं। जिससे चारधाम यात्रियों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this