उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई की धूम, सीएम तीरथ से मिलने पहुंची ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं

उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई की धूम, सीएम तीरथ से मिलने पहुंची ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं

लोकपर्व फूलदेई आज उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चैत्र संक्रांति को मनाया जाने वाला यह पर्व प्रकृति और मानव के बीच लगाव को प्रदर्शित करता है। आज के दिन बच्चों ने घर की देहरी को प्योली, बुरांश, सरसों के फूलों से सजाया। सतरंगी फूल, चावल, कुमकुम से सजी टोकरी लेकर बच्चे सामूहिक स्वर में फूल देई छम्मा देई.. गुनगुना रहे हैं। सीएम आवास में भी यह लोकपर्व मनाया गया।

ऋषिकेश-उत्तराखंड में लोकपर्व फूलदेई की बयार के बीच नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मुख्यमंत्री आवास पर जाकर राज्य के नए सीएम तीरथ सिंह रावत को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविवार की सुबह नगर निगम महापौर अपने पति डॉ. हेतराम ममगाईं के साथ सीएम आवास पर पहुंचीं जहां उन्होंने पतित पावनी मां गंगा की पवित्र गंगा जली मुख्यमंत्री को भेंट कर उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। महापौर ममगाई ने बताया कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है।

हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्योहार सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। महापौर ने इस मौके पर राज्य के नए मुखिया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना भी की।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this