मंगलवार सुबह एक स्कार्पियों के खाई में गिर जाने से जहंा एक बुर्जुग महिला की मौत हो गयी,जबकि उसका बेटा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल मृतका के बेटे का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
हादसा उस समय हुआ जब अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी मां उमा वर्मा को इलाज के लिए रामनगर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जोखिया के पास पहुंची, सामने से अचानक एक पर्यटक वाहन आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में विनय ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। विनय वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *