भक्तों के बिना केदारनगरी में पसरा सन्नाटा

भक्तों के बिना केदारनगरी में पसरा सन्नाटा

जो यात्री धाम जा भी रहे हैं, उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड रहा है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अनेक मुश्किलें बढ़ गयी हैं। जगह-जगह भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि अभी तक 13 लाख 15 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

मौसम की केदारनाथ यात्रा पर पड़ रही बुरी मार
बाबा केदार को है भक्तों का इंतज़ार
रुद्रप्रयाग। जहां घंटों तक भक्त बाबा केदार के दर्शनों का इंतज़ार करते थे, वहीं इन दिनों बाबा केदार को भक्तों के आने का इंतज़ार है। लगातार हो रही बारिश का केदारनाथ धाम की यात्रा पर बुरा असर पड़ रहा है। बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण बाबा के दर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बाबा के दर्शनों के लिए जहां लम्बी लाइन लगती थी, आज वहां भक्तों के बिना विरानी छाई हुई है।
केदारनाथ धाम की यात्रा पर मौसम की बुरी मार पड़ी है। पिछले दिनों जहां हज़ारों की संख्या में यात्री पहुंच रहे थे और बाबा का दरबार भक्तों की चहल कदमी से गुलजार था, वहीं अब सुनसान नज़र आ रहा है। नाममात्र के भक्त बाबा केदारनाथ के दरबार में पहुंच रहे हैं। एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी के कारण यात्रियों की आवाजाही बंद हुई है।

बारिश के बीच केदारनाथ भेजे गए तीर्थयात्री
रुद्रप्रयाग। यात्रा पर रोक हटने के बाद सोमवार को बारिश के बीच केदारनाथ धाम की यात्रा को सुचारू किया गया। सोनप्रयाग से लगभग पांच हज़ार भक्त केदारनाथ धाम भेजे गए। बीते दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा को 24 घंटे के लिए बंद किया गया था, लेकिन सोमवार सुबह बारिश के बीच यात्रा को शुरू किया गया। सोनप्रयाग में इंतज़ार कर रहे पांच हज़ार से अधिक यात्रियों को पैदल यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम भेजा गया। अलकनंदा एवं मंदाकिनी नदी का जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। नदी किनारे रह रहे लोग अलर्ट मोड पर हैं। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। डेंजर जोन पर यात्रियों को सुरक्षा जवान रास्ता पार करवा रहे हैं।

जान हथेली पर रखकर बाबा के दर पर पहुंच रहे भक्त,
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की यात्रा पर मौसम का बुरा असर पड़ रहा है। यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग व मुनकटिया में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन जारी है, जिस कारण तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से छः किमी पैदल चलकर गौरीकुुंड पहुंचना पड़ रहा है, जबकि उन्हें केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए 24 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच जगह-जगह पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है तो गदेरे भी उफान पर आ गए हैं। पैदल मार्ग के कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आ रहा है, जबकि जंगलचट्टी, भीमबली, लिनचोली सहित अन्य कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। तीर्थयात्री जान हथेली पर रखकर बाबा केदारनाथ की यात्रा कर रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this