पुलिस मुठभेड में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार, अन्य फरार तलाश जारी

पुलिस मुठभेड में गोली लगने से घायल बदमाश गिरफ्तार, अन्य फरार तलाश जारी

पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी जुटाई गई है। इसी के साथ अधिकारियों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की है।

 

मंगलवार अलसुबह जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी जुटाई. घायल का नाम नोशाद (35 वर्ष, पुत्र ईसाक निवासी सिकरौढा थाना भगवानपुर) है। आरोपी के खिलाफ पहले भी गौ तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।  मंगलवार अल सुबह पिरान कलियर थाना पुलिस को रोलहेडी गांव के पास जंगल में गौ तस्करी करने वाले बदमाशों की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम बताए गए ठिकाने पर पहुंची थी, जहां पर पुलिस टीम ने बदमाशों की तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उनसे पूछताछ करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गया। हालांकि, बदमाश के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी बदमाश गौ तस्कर हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this