आज धरने को 15 दिन हो गए हैं फिर भी सरकार द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया हम सरकार को जताना चाहते हैं आप चाहे कितने भी बहरे हो जाओ कितने भी हमारी आवाज को दबाओ फिर भी हम अपनी बेटी अपनी बहन अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगते रहेंगे।
आज 27 अक्टूबर को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी अंकिता को याद कर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी व हत्याकांड में छुपे वीआईपी के नामों को उजागर करने व विधानसभा भर्ती घोटाले के मुख्य दोषी प्रेमचन्द अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग जारी रखते हुए जारी रहा।
धरने में संयोजक मंडल एवं तमाम सदस्य गणों ने धरने को तेज कर 3 नवंबर से क्रमिक अनशन करने का फैसला लिया साथ ही जन जागरण के लिए पूरे प्रदेश में चिट्ठी भेजने का काम करेंगे।
धरने पर समर्थन देने श्रीनगर से पहुंची सरस्वती देवी ने कहा कि हम नारी जरूर है पर असमर्थ नहीं हमारी बेटी अंकिता भंडारी ने अपने आप को उन दरिंदों के हाथ बेचने से बढ़िया अपने आप को त्यागना ही तय किया मैं सरकार मैं बैठे उन तमाम नुमाइंदे को यह बोलना चाहती हूं कि तुम्हें सरकार में हम ने बैठाया है और हम ही तुम्हें गिरा सकते है इसलिए तुम ये न समझो की आवाज़ दब जाएगी ये उन मां ओ की आवाज़ है जो नो महीने अपने बच्चे को अपने कोख में पालती है इसीलिए जल्द से जल्द हमारी उतराखंड कि बेटी को न्याय दो।
चन्द्र भूषण शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार आज हमारे धरने को 15 दिन हो गए हैं फिर भी न सरकार द्वारा कोई भी संज्ञान लिया गया हम सरकार को जताना चाहते हैं आप चाहे कितने भी बहरे हो जाओ कितने भी हमारी आवाज को दबाओ फिर भी हम अपनी बेटी अपनी बहन अंकिता भंडारी के लिए न्याय मांगते रहेंगे चाहें हमें अपने प्राण भी क्यों न त्यागना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे और अपनी बेटी के हक के लिए आप जैसी निर्दयी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाते रहेंगे।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *