Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ इंटरनेशनल चेस प्रतियोगिता में छाए उत्तराखंडी, नरेंद्र सिंह ने दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़

इंटरनेशनल चेस प्रतियोगिता में छाए उत्तराखंडी, नरेंद्र सिंह ने दी बधाई

हिल मेल ब्यूरो

18वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नमेंट 2020 में उत्तराखंड के खिलाड़ी छाए रहे। इस शतरंज कुंभ में देवभूमि से पहली बार सबसे ज्यादा 35 शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैटेगरी ए में 4 खिलाड़ी विनय राज भट्ट, सार्थक रावत, रोहित सिंह राणा, सद्भव रौतेला ने जबकि कैटेगरी बी में 4 खिलाड़ियों नरेंद्र सिंह, विजय चौहान, शेराली पटनायक, गरवीन चंद्र भट्ट ने हिस्सा लिया।

कैटेगरी सी में खेले 27 खिलाड़ी

कैटेगरी सी में 27 खिलाड़ी शामिल थे जिनके नाम हैं मोहम्मद जुबेर, नीरज साहा, अमित डौंडियाल, अविनाश चंद्र, अनिल कुमार गैरोला, राजेंद्र सिंह राणा, दीपक पाल आर्य, हरी कृष्ण प्रजापति, राघव बद्रीनाथ, अथर्व बिष्ट, ललित जिंदल, अरुण प्रकाश तिवारी, जितेंद्र कुमार, शेराली पटनायक, तेजस जोशी, अभिनंदन गोडियाल, अभिषेक किमोथी, अरविंद कुमार, चेतन त्यागी, गरवीन चंद्र भट्ट, निधि चड्ढा, प्रत्यूश फुलारा, रिशन चड्ढा, शेरिल पटनायक, शुभ सिंह सैनी, वैभव पांडे, यश लखनवी।

टॉप चेस प्लेयर नरेंद्र ने दी बधाई

टूर्नमेंट में प्रतिभाग करने वाले और पुरस्कार जीतने वाले सभी शतरंज खिलाड़ियों को प्रदेश के टॉप चेस प्लेयर नरेंद्र सिंह ने उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी है। टुर्नमेंट में कुछ नए शतरंज खिलाड़ियों ने फाइड रेटिंग प्राप्त की। फाइड चेस प्लेयर नरेंद्र ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्तमान में उत्तराखंड में 111 फाइड रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं।

टूर्नमेंट में 3 महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। नरेंद्र सिंह ने 48 वर्ष निधि चड्ढा को प्रतिभाग करने की बधाई दी है। शेराली पटनायक ने कैटेगरी बी और सी में हिस्सा लिया और अपनी फाइड रेटिंग में लगभग 122 पॉइंट्स को बढ़ाया। नरेंद्र सिंह ने शेराली को उत्तराखंड में टॉप महिला फाइड रेटिंग प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शेरिल पटनायक को भी उन्होंने प्रथम बार फाइड रेटिंग टूर्नमेंट में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...