यूपीएससी में उत्तराखंड के युवाओं का परचम, कई प्रतिभाओं ने हासिल की शानदार रैंक

यूपीएससी में उत्तराखंड के युवाओं का परचम, कई प्रतिभाओं ने हासिल की शानदार रैंक

प्रिया सिंह चौहान ने हासिल की 45वीं रैंक, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक के साथ प्रदेश का बढ़ाया मान

उत्तराखंड के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। राज्य के विभिन्न जिलों से कई प्रतिभाशाली युवाओं ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की प्रिया सिंह चौहान ने संघर्ष और धैर्य की मिसाल पेश करते हुए चौथे प्रयास में 45वीं रैंक हासिल की। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने अंतिम प्रयास में सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गईं।

देहरादून की मीनल नेगी, जो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल की निवासी हैं, ने 66वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वहीं चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड के झूपाले गांव के निवासी अनुज पंत ने 69वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया।

हरिद्वार के सिडकुल निवासी आर्यन सिंह ने 104वीं रैंक हासिल कर धर्मनगरी का मान बढ़ाया है। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के आदित्य पाठक ने 189वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला गांव के तुषार चौहान ने 216वीं रैंक हासिल की है। चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के टूड़ा तोक की अनुप्रिया ने 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया है।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला प्रखंड के सुनाली गांव के ऋषभ नौटियाल ने 552वीं रैंक हासिल की है। देहरादून जिले के कालसी ब्लॉक के ग्राम जखनोग के स्वप्निल सेमवाल ने 600वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं हरिद्वार जिले के पिरान कलियर (रुड़की) की फैरुज फातिमा ने 708वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

इन सभी सफल अभ्यर्थियों की उपलब्धि पर प्रदेश भर में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने इन युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रतिभाओं की सफलता प्रदेश के अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी और आने वाले समय में उत्तराखंड से और अधिक युवा देश की प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बनाएंगे।

सफल अभ्यर्थी (उत्तराखंड):

• प्रिया सिंह चौहान (काशीपुर) – 45वीं रैंक
• मीनल नेगी (टिहरी) – 66वीं रैंक
• अनुज पंत (बाराकोट) – 69वीं रैंक
• आर्यन सिंह (हरिद्वार, सिडकुल) – 104वीं रैंक
• आदित्य पाठक (पिथौरागढ़) – 189वीं रैंक
• तुषार चौहान (अत्मलपुर बोंगला, बहादराबाद) – 216वीं रैंक
• अनुप्रिया (टूड़ा तोक, लोहाघाट) – 258वीं रैंक
• ऋषभ नौटियाल (सुनाली गांव, पुरोला) – 552वीं रैंक
• स्वप्निल सेमवाल (जखनोग, कालसी) – 600वीं रैंक
• फैरुज फातिमा (पिरान कलियर, रुड़की) – 708वीं रैंक

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this