हिल मेल ब्यूरो, गैरसैंण
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से गैरसैंण में शुरू हो गया है। पहले दिन आज सत्र की शुरुआत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण से हुई। इससे पहले विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गवर्नर की अगवानी की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित थे। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक दिन पहले ही शाम में हेलिकॉप्टर से गैरसैंण पहुंच गए थे। 7 मार्च तक राज्य सरकार यही से काम करेगी। आज सुबह उत्तराखंड की गवर्नर बेबी रानी मौर्य भी विधानसभा पहुंचीं।
विधानसभा पहुंचने पर उन्हें सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आपको बता दें कि गैरसैंण में नया विधानसभा भवन बन चुका है और आज सत्र के लिए इसे भव्य तरीके से सजाया गया है।
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है, जो 7 मार्च तक चलेगा।


Leave a comment