Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 45 हजार लोग क्वारेंटाइन, 24 घंटे में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में 45 हजार लोग क्वारेंटाइन, 24 घंटे में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 31 संक्रमितों में से 18 देहरादून के हैं। पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भले ही किसी नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई हो, लेकिन घरों और दूसरी जगहों पर क्वारेंटाइन में रखे गए लोगों की संख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है। छह अप्रैल को राज्य के विभिन्न इलाकों और संस्थानों में 18497 लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया था, 7 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 45415 हो गई है। राज्य में 176 लोगों को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि संख्या ज्यादा होने के पीछे ऐहतियातन क्वारेंटाइन किए गए लोग हैं। दरअसर, निजामुद्दीन के तबलीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों के सामने आने के बाद कई इलाकों को क्वारेंटाइन किया गया है।

 

इस बीच, देहरादून में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए तीन बड़े होटलों का अधिग्रहण कर लिया है। इन तीन बड़े होटलों को Uttarakhand Epidemic Diseases, COVID-19 regulations, 2020 Epidemic Diseases Act 1897 में मिली शक्तियों के तहत अधिगृहीत किया गया है। तीनों को क्वारेंटाइन सेंटर में बदला जाएगा। ये होटल हैं, सहारनपुर रोड निरंजनपुर स्थित होटल वाइस रॉय इन, जीएमएस रोड देहरादून स्थित होटल स्काई स्क्रैपर्स और पटेल नगर स्थित होटल दून कैसल।

राज्य में मंगलवार को 126 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि डोईवाला में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले मिलने के बाद नगरवारियों ने कॉलोनियों में भी बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज बढ़ने पर सरकार ने देहरादून शहर को हॉट स्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया है। प्रदेश में अब तक मिले कुल 31 संक्रमितों में से 18 देहरादून के हैं। पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी व संक्रमित लोगों की पहचान के लिए एंटीबॉडी ब्लड टेस्टिंग की जाएगी।

यह भी देखें – उत्तराखंड में डीजीपी की चेतावनी पर अमल शुरू, दो जमातियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में है। शाम को तीन और लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। ये तीनों ही कोरोना पॉजिटिव जमाती के संपर्क में आए थे। रानीखेत में कोरोना पॉजिटिव जमाती जिन लोगों के संपर्क में था, उनकी धड़-पकड़ तेज कर दी गई है। तीन से चार लोगों को देर शाम तक क्वारंटीन करने की संभावना है। नैनीताल जिले में सभी 49 लोग जो जमातियों के संपर्क में आए थे, क्वारेंटाइन कर दिए गए हैं। इनमें से 13 के सैंपल नेगेटिव आए हैं। जबकि 10 के सैंपल लिए गए हैं। खटीमा में पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। दोनों संदिग्धों की कोतवाली में पहली स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉक्टर के मुताबिक इन्होंने बताया कि 19 मार्च को निजामुद्दीन पहुंचे और यह दरगाह में कुछ देर रुके। तब जमात चल रही थी। दोनों 21 मार्च को निजामुद्दीन से लौटे थे। दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। कल शाम तक जांच रिपोर्ट आने की संभावना है। दून अस्पताल में भर्ती सात जमातियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

यह भी देखें – उत्तराखंड में एक जमाती की गलती से 54 लोगों की जान पर बना खतरा

कोरोना वायरस के मामले में डीजीपी अनिल रतूड़ी के चेतावनी के बाद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और नैनीताल समेत पूरे प्रदेश में 188 लोग उपचार के लिए सामने आए हैं। डीजी अपराध अशोक कुमार ने बताया कि खुद को छिपाने के आरोप हरिद्वार और रुड़की में दो जमातियों के खिलाफ ह्त्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। ये दोनों अलवर जमात से लौटकर खुद को छिपाए हुए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...