उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ा रही धड़कनें, 1000 की तरफ जा रहा संक्रमितों का आंकड़ा!

उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ा रही धड़कनें, 1000 की तरफ जा रहा संक्रमितों का आंकड़ा!

उत्तराखंड में पहले दो चार दिन में केस आते थे फिर 10-20 आने लगे। मई के तीसरे हफ्ते में 50-70 केस आए तो अब 29 मई को अचानक 200 से ज्यादा मामलों ने पहाड़ों में टेंशन बढ़ा दी है। एक समय पहले 100 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने में 65 दिन लगे थे लेकिन अब 24 घंटे में ही 100 से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

उत्तराखंड में कोरोना को लेकर मई के पहले हफ्ते तक जो सुकून और राहत महसूस की जा रही थी, वो अब गायब हो गई है। दूसरे शहरों और राज्यों की तरह यहां भी कोरोना अब सेंचुरी लगाने लगा है। जी हां, कोरोना का ग्राफ देखें तो 100 मामले बढ़ने की रफ्तार काफी तेज हो गई है। सूरत, दिल्ली, मुंबई, कोच्चि जैसे कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित शहरों से प्रवासियों के प्रदेश में आने से केस बढ़ रहे हैं। सरकार की मानें तो उसने पहले से ही यह अनुमान लगा रखा था कि राज्य में आवाजाही बढ़ने से कोरोना के मामले बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिल-मेल के लाइव शो ‘ई-रैबार’ में कहा था कि सरकार मानकर चल रही है कि 2 लाख प्रवासी भाई-बहन उत्तराखंड लौटेंगे। सरकार को आशंका है कि इनमें से 25 हजार लोग संक्रमित हो सकते हैं, जिनमें से 5 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ सकती है। सरकार ने इसी आशंका के मद्देनजर किट, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि का इंतजाम भी कर रखा है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति के लिए 500 वेंटिलेटर की व्यवस्था कर चुकी है। हालांकि पिछले 72 घंटों में जिस तेजी से कोरोना ने अपना ‘रौद्र’ रूप दिखाना शुरू किया है उसने हर किसी उत्तराखंडी के जेहन में एक चिंता पैदा कर दी है। आइए समझते हैं कि कोरोना किस चाल से प्रदेश में कहर बरपा रहा है।

पढ़ें- एक ही दिन में 208 नए केस, डरा रहा कोरोना

कोरोना की चाल समझिए

सबसे पहले जरा मार्च के महीने में लौटिए। कोरोना देश में दस्तक दे चुका था पर उत्तराखंड में पहला मामला कई दिन बाद 15 मार्च को सामने आया। तब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के एक ट्रेनी आईएफएस अफसर में कोरोना की पुष्टि हुई थी। संक्रमित ट्रेनी को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, अस्पताल में भर्ती कराया था। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद प्रशासन भले ही सतर्क हो गया था पर आम लोगों को ऐसी उम्मीद नहीं थी कि यह आगे चलकर विकराल रूप दिखाने वाला है।

 

अप्रैल का महीना

सरकार ने तैयारी शुरू कर दी। 5-6 दिन में कोरोना के केस बढ़ने लगे। इस बीच दिल्ली में एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद देशभर में लौटे तबलीगी जमात के सदस्यों से कोरोना तेजी से फैलने लगा। सरकार की कोशिशें फेल होने लगी थीं लेकिन पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य कोरोना योद्धाओं की बदौलत जमातियों की पहचान की गई और उनका इलाज कर क्वारंटीन किया जाने लगा। तब तक अप्रैल बीत रहा था।

मई में दिखा वास्तविक खतरा

पहाड़ में कोरोना न फैलने से उत्तराखंड में काफी राहत महसूस की जा रही थी। पहला केस आए एक महीना बीत रहा था पर मामले काफी नियंत्रण में थे। सरकार के प्रयासों और लोगों के लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने के कारण ही अप्रैल बिना टेंशन के बीत गया लेकिन मई ने शुरुआत से ही तनाव दे दिया। करीब दो महीने से लॉकडाउन में खाने-पीने को परेशान प्रवासियों को लाने की तैयारियां शुरू हो गईं।

19 मई को 104 तो 23 मई को 244 पहुंचा आंकड़ा

जैसे-जैसे ट्रेनें उत्तराखंड आ रही थी, कोराना का ग्राफ चढ़ने लगा। 19 मई को आंकड़े 104 पहुंचे। कुछ ही दिन बीते और 23 मई को कोरोना ने दूसरी सेंचरी भी बना ली और केस 244 हो गए। अगले ही दिन यानी 24 मई को 317 हो गए।

लोगों की टेंशन बढ़ गई, स्वास्थ्य विभाग और भी अलर्ट हो गया। ऐसे में सरकार एक फिर आगे आई और लोगों को आश्वस्त किया गया कि सामाजिक दूरी का पालन करें, जरूरत होने पर ही बाहर निकलें बाकी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने पूरी तैयारी कर रखी है।

48 घंटे के भीतर ही कोरोना 400 के आंकड़े को छू गया। 28 मई को 508  और फिर 29 मई का दिन आया जब एक ही दिन में 200 से ज्यादा केस आए जिसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 मई को सुबह तक प्रदेश में 716 कोरोना के मामले हो चुके थे। मरीजों की मौत की बात करें तो यह आंकड़ा 5 है। आगे क्या होगा, यह कोई सोच रहा है पर हमारे हाथ में यही है कि हम सामाजिक दूरी बनाए रखें और निर्देशों का पालन करें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this