ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उबारेंगे ग्रोथ सेंटर, प्रवासी उत्तराखंडियों को रोजगार देने के लिए कई अहम फैसले

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उबारेंगे ग्रोथ सेंटर, प्रवासी उत्तराखंडियों को रोजगार देने के लिए कई अहम फैसले

कोरोना लॉकडाउन में देश के कोने-कोने में फंसे उत्तराखंडी प्रवासी अपने गांव लौट रहे हैं। माना जा रहा है कि इनमें से एक बड़ी आबादी अब पहाड़ में ही रहने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजगार देने के लिए क्या तैयारियां शुरू की हैं…एक रिपोर्ट।

उत्तराखंड में 1 लाख 81 हजार प्रवासी ट्रेन, बस या निजी वाहनों से अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में सरकार ने इन सभी को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। त्रिवेंद्र सिंह सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में पहले से 83 ग्रोथ सेंटर स्थापित हैं। अब राज्य के विभिन्न स्थानों पर 11 नए ग्रोथ सेंटर को मंजूरी दी गई है।

इनमें पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में पक्षी पर्यटन, चमोली के गैरसैंण में मसाला व देवाल में शहद, नैनीताल के कोटाबाग में शहद और ऑर्गेनिक उत्पाद, रामगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण, अल्मोड़ा में नेचुरल फाइबर, ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में मसाला, जसपुर में दुग्ध व उच्च गुणवत्ता की रजाई, उत्तरकाशी के रैथल में साहसिक पर्यटन पर आधारित ग्रोथ सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसी प्रकार भीमताल में बेकरी, रामनगर में सोवेनियर, बागजला में ऐंपण के ग्रोथ सेंटर को सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। इन ग्रोथ सेंटर से युवाओं और स्थानीय लोगों को आजीविका के अवसर मिलेंगे।

ऐसे ही एक फैसले के तहत आराकोट में मंडी परिषद के माध्यम से सेब का सोर्टिंग व ग्रेडिंग सेंटर बनाया जाएगा। इससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को अच्छी कीमत मिलेगी।

पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते केस चुनौती पर कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा के काम चल रहे हैं। 18 हजार से अधिक मनरेगा के कार्यों में 2 लाख 44 हजार श्रमिक लगे हैं। 9,760 नए जॉब कार्ड बनाए गए हैं। इनमें से 6,400 को काम भी उपलब्ध कराया गया है।

पढ़ें- पहली जून से कुछ पाबंदियों के साथ ‘अनलॉक’ होगा देश, जानें क्या बदलेगा

राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से लोगों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत लोन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद स्वरोजगार बढ़ाने पर नजर रख रहे हैं। इसकी एक नजीर उस समय देखने को मिली जब अल्मोड़ा के एक शख्स के डेयरी खोलने के लिए बैंकों से लोन दिलाने में मदद की अपील करते सीएम रावत को ट्वीट किया। 2 मिनट से भी कम समय में सीएम ने ट्वीट का जवाब देते हुए जिलाधाकिरी अल्मोड़ा को आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेशित किया।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this