अलर्ट: उत्तराखंड में कोरोना के 239 नए केस, रिकवरी रेट भी 70% से नीचे आया

अलर्ट: उत्तराखंड में कोरोना के 239 नए केस, रिकवरी रेट भी 70% से नीचे आया

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,05 पहुंच गई है। रविवार को 35 लोग संक्रमण से बाहर आए। सूबे में रविवार को 2573 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। राज्य में इस समय कोरोना के 1311 एक्टिव केस हैं। वहीं अभी तक 3116 लोग ठीक हो चुके हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। रविवार को 239 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 150 मामले हरिद्वार से हैं। इसके अलावा देहरादून से 58, ऊधमसिंह नगर से 13, नैनीताल से 7, उत्तरकाशी से 5, पौड़ी से चार, चमोली और अल्मोड़ा से एक-एक मामला सामने आया।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25,05 पहुंच गई है। रविवार को 35 लोग संक्रमण से बाहर आए। सूबे में रविवार को 2573 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। उत्तराखंड में इस समय कोरोना के 1311 एक्टिव केस हैं। वहीं अभी तक 3116 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से 52 लोगों की जान गई है। काफी दिन से 70 फीसदी के ऊपर चल रहा रिकवरी रेट भी रविवार को 69.01% पर आ गया।

 

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में 97 इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं। हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 61 कंटेनमेंट जोन हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में 25 इलाकों को बंद किया गया है। देहरादून जिले में सात कंटेनमेंट जोन है। वहीं उत्तरकाशी में चार कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अबतक 1,04,118 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। वहीं, 8104 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली संक्रमित सैन्यकर्मियों की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात कर राज्य में कोरोना पाजिटिव पाए गए 17 सैनिकों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कोरोना संक्रमित हुए सैनिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और सेना के अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखते हुए इनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से लगातार संपर्क किया गया है और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों कोरोना पाजिटिव मामलों में वृद्धि हुई है परंतु स्थिति नियंत्रण में है। राज्य में सर्विलांस और सेम्पलिंग में काफी बढ़ोतरी की गई है। आईसीयू, वेंटिलेटर और आक्सीजन सपोर्ट की सुविधाएं भी लगातार बढाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बरसात को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से आवश्यकतानुसार हर सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 और आपदा प्रबंधन की निरंतर समीक्षा की जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this