रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता बहनों को तोहफा, एक-एक हजार की सम्मान राशि

रक्षाबंधन पर आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता बहनों को तोहफा, एक-एक हजार की सम्मान राशि

रक्षाबंधन के त्योहार पर पिछले साल तक काफी चहल-पहल, उत्साह देखा जाता था पर इस बार कोरोना के कारण इस पर असर पड़ा है। उत्तराखंड में अभी हर रोज 100 से ज्यादा मरीज बढ़ रहे हैं। कोरोना से निपटने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा और आंगनबाड़ी की बहनों को शासन ने तोहफा दिया है।

कोरोना के प्रकोप के बीच आज रक्षाबंधन का त्योहार उत्तराखंड समेत पूरे देश में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड की करीब 50 हजार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इन बहनों को तोहफा भी दिया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक-एक हजार रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम के आदेश पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये की सम्मान निधि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सैकड़ों बहनों ने राखी भी भेजी है। सीएम ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना के कारण हम इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं। सामूहिक रूप से त्योहार नहीं मना पा रहे हैं। ऐसे में भी हमारी हजारों आंगनबाड़ी बहनें, आशा बहनें अग्रिम मोर्चे पर रहकर काम कर रही हैं।

पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना के 146 मामले, 4 और मरीजों की मौत

सीएम ने कहा है कि कोरोना से बचने के लिए और बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालकर आशा और आंगनबाड़ी में काम करने वाली बहनें अपने दायित्व निभा रही हैं। इसके साथ ही आज रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान की गई है।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/617366495823402/

 

सीएम ने वीडियो जारी कर दी शुभकामनाएं

सीएम ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर रक्षाबंधन की शुभकामाएं दीं। उन्होंने लिखा, भाई-बहन के प्रेम, आस्था एवं अटूट विश्वास के पावन पर्व, रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी हजारों आंगनबाड़ी और आशा बहनें फ्रंट लाइन में रहकर वैश्विक महामारी कोरोना से बचने और बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालकर इस काम को कर रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रि के खाते में एक-एक हजार रुपए की सम्मान राशि दिये जाने की घोषणा करता हूं। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियां बहनें लाभान्वित होंगी।

पढ़ें- चायवाले ने अपने दम पर गांव में खोला मॉल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सैकड़ों बहनों ने राखियां भेजी हैं। उनका आशीर्वाद राखियों के साथ मुझे प्राप्त हुआ। मैं सभी बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। पिछले वर्ष तक बड़ी संख्या में बहनें रक्षा सूत्र बांधने मुख्यमंत्री आवास आती थीं। इस बार कोरोना महामारी के चलते सब कुछ रोकना पड़ा है।

पढ़ें- केदारनाथ में पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की देखें तस्वीरें

सीएम ने कहा कि सरकार लगातार महिला सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है। सैकड़ों बहनें बदरीनाथ, केदारनाथ, जागेश्वर धाम, चंडी देवी मंदिर समेत कई अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में प्रसाद बनाकर अपनी आजीविका चला रही हैं। सरकार ने उन्हें स्थानीय उत्पाद पर आधारित प्रसाद तैयार करने का अवसर दिया। सरकार महिला समूह को पांच लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज दे रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this