साक्षरता में देश के अग्रणी राज्यों में अपना उत्तराखंड, देखिये किस राज्य में कितने पढ़े-लिखे

साक्षरता में देश के अग्रणी राज्यों में अपना उत्तराखंड, देखिये किस राज्य में कितने पढ़े-लिखे

देश में साक्षरता दर धीरे-धीरे बढ़ रही है। देशभर के अलग-अलग राज्यों में साक्षरता के आंकड़े सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि केरल लगातार साक्षरता में सबसे आगे है। उत्तराखंड इस लिस्ट में कहां आता है, एक रिपोर्ट…।

आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तराखंड भले ही छोटे राज्यों में गिना जाता हो, पर शिक्षा के मामले में यह देश के अग्रणी राज्यों में आता है। जी हां, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने राज्यवार साक्षरता के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक देश में केरल का दबदबा बरकरार है और साक्षरता दर वहां 96 प्रतिशत से ज्यादा है।

दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नंबर आता है। यहां की साक्षरता दर 88.7 प्रतिशत है जबकि पहाड़ी राज्य उत्तराखंड साक्षरता में देश में तीसरे स्थान पर है और यहां दर 87.6 प्रतिशत है।

पढ़िए, रिटायरमेंट के बाद बागेश्वर के भवान सिंह ने तैयार किया कीवी का सबसे बड़ा बगीचा

बाकी राज्यों की लिस्ट देखें तो पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश 86.6 प्रतिशत के साथ चौथे और असम 85.9 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश की साक्षरता दर 77.7 प्रतिशत है।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन – देवभूमि में विकास की नई और खूबसूरत मंजिल

ग्रामीण क्षेत्रों में 73.5 प्रतिशत लोग पढ़े-लिखे हैं और शहरों की साक्षरता 87.7 प्रतिशत है। देश में पुरुषों की साक्षरता 84.7 प्रतिशत और महिलाएं 70.3 प्रतिशत साक्षर हो चुकी हैं। केरल में 95.2 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। दिल्ली में 82.4 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं। आपको बता दें कि यह सर्वे देश के 8,097 गांवों से 64,519 घरों और शहरों में 6,188 ब्लॉक के 49,238 घरों के सात वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया।

कम साक्षरता वाले राज्य

मध्य प्रदेश   73.7 प्रतिशत
यूपी             73 प्रतिशत
तेलंगाना       72.8
बिहार          70.9
राजस्थान     69.7
आंध्र प्रदेश   66.4 प्रतिशत

1 comment
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

1 Comment

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this