उत्तराखंड पुलिस का महिला ATS दस्ता तैयार, CM रावत ने जांबाज कमांडो के साहस को सराहा

उत्तराखंड पुलिस का महिला ATS दस्ता तैयार, CM रावत ने जांबाज कमांडो के साहस को सराहा

उत्तराखंड पुलिस को 22 महिला कमांडो का एटीएस दस्ता मिल गया है। बुधवार को महिला कमांडो फोर्स एवं स्मार्ट चीता पुलिस के शुभारम्भ कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए। उन्होंने महिला कमांडो की वीरता और प्रदर्शन की सराहना की।

उत्तराखंड पुलिस के महिला कमांडो दस्ते एवं स्मार्ट चीता पुलिस के शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का चौथा राज्य हैं जहां महिला पुलिस कमांडो दस्ता तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि हम कमांडो ट्रेनिंग ले रहे हैं तो उसके पीछे एक संकल्प बहुत जरूरी है। जब हम कोई विद्या सीखते हैं तो कभी उसका दुरुपयोग नहीं करेंगे। केवल हम समाज की सुरक्षा और आत्म रक्षा के लिए ही इसका इस्तेमाल करेंगे। महिला कमांडो को इस तरह से तैयार किया गया है कि वे हथियारों और बिना हथियारों, जेब की पेन, क्लिप, रूमाल को भी हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। सीएम ने कहा कि यह एक आर्ट है।

सीएम ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने जब अहिसा परमो धर्म: का मंत्र दिया तो कैसे दुश्मनों का नाश किया जाए, इस पर बात हुई। ऐसे में बिना हथियार उठाए कैसे आत्मरक्षा की जाए तो यह विद्या और प्रशिक्षण दिए जाने लगे। दुनिया के तमाम देशों ने अलग-अलग नाम दिए। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर स्मार्टनेस होनी चाहिए, रात में मैगजीन गिर जाए तो कैसे उठाना है… ये सब चीजें महिला कमांडो को सिखाई गई हैं।

सीएम रावत ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम प्रयास किए हैं। हाल में उत्तराखंड पहला राज्य बना है जिसने पति की पैतृक संपत्ति में पत्नी को उसका सह खातेदार बनाया है। सशक्तीकरण का मतलब केवल फिजिकली या नौकरी करने से नहीं है बल्कि आर्थिक रूप से मजबूत होना जरूरी है।

Image

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने तमाम रास्ते महिलाओं के लिए खोले हैं। आज फाइटर प्लेन हमारी बेटियां उड़ा रही हैं। सीमा पर बेटियां जा रही हैं। बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए मानसिक विकास बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि अगर आपके हाथ में गन भी है लेकिन साहस, आत्मबल नहीं है तो वह उसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। हमें अपनी बेटियों को ऐसा मोटिवेशन देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले महिला दस्ता बनाने का विचार आया था लेकिन कोविड के कारण देर हुई। 22 महिला एटीएस कमांडो ही नहीं, आगे इसे और विस्तार देना है। हम कोशिश कर रहे हैं कि पूरे राज्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली आपदा को बेहतर तरीके से संभालने के लिए महिला अधिकारियों की सराहना की। सीएम ने कहा कि आपदा में दो जवान शहीद हुए। ऑपरेशन की कमान महिलाओं ने ही संभाली। रिधम अग्रवाल पूरे ऑपरेशन को मॉनिटर कर रही थीं। आईटीबी की कमांडेंट अपर्णा कुमार, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया, एसडीएम कुमकुम जोशी ने अच्छे तरीके से सब कुछ संभाला।

Image

इस दौरान सीएम ने महिला कमांडोज, महिला अधिकारियों और अन्य को शाम को रात्रिभोज पर आमंत्रित भी किया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this