Home उत्तराखंड न्यूज़ तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी बोले – राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

तीरथ सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी बोले – राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा

शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह ने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलूंगा। मैंने आरएसएस में सबको साथ लेकर चलने की ट्रेनिंग पाई है। मैंने पूर्व पीएम अटल जी के साथ कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तीरथ सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में उनके पास महज एक साल का कार्यकाल होगा, जिसके बाद भाजपा चुनाव में उतरेगी। तीरथ सिंह का जन्म 9 अप्रैल 1964 को पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वर्तमान में वह पौड़ी लोकसभा सीट से ही सांसद हैं। इससे पहले साल 2012-2017 में चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं।

यह भी पढ़ें – त्रिवेंद्र रहे हैं उत्तराखंड के नए सीएम चुने गए तीरथ सिंह रावत के राजनीति गुरु

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीरथ सिंह को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। उनके पास लंबा प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।’

वहीं शपथ लेने के बाद तीरथ सिंह ने कहा कि मैं सबको साथ लेकर चलूंगा। मैंने आरएसएस में सबको साथ लेकर चलने की ट्रेनिंग पाई है। मैंने पूर्व पीएम अटल जी के साथ कार्यकर्ता के रूप में काम किया। अटल जी ने हमारे साथ जमीन पर बैठकर खाना खाया। ट्रेन में तीसरी श्रेणी में यात्रा की इससे मुझे प्रेरणा मिली। मेरी सफलता में संघ से प्रेरणा मिली। पत्नी, माता पिता सबका हाथ है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने बधाई संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर  @TIRATHSRAWAT   को शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप प्रधानमंत्री @narendramodi  जी के मार्गदर्शन मे प्रदेश मे विकास के नए मापदंड स्थापित करेंगे व केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

यह भी देखें – त्रिवेंद्र, योगी, मनोहर, अब तीरथ…. अपने फैसलों से चौंकाती रही है बीजेपी, पढ़िए उत्तराखंड के अगले सीएम की पहली प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी तीरथ सिंह रावत को बधाई दी है। उन्होंने कहा, @TIRATHSRAWAT  जी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री @NarendraModi  के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिलेगी व देवभूमि में प्रगति और जनकल्याण के नये मापदंड स्थापित होंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम तीरथ सिंह रावत को पद्भार संभालने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्ववीट कर कहा कि @TIRATHSRAWAT  को उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आशा और पूर्ण विश्वास है कि आपके सक्रिय नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास की नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। प्रभु श्री राम से आपके उज्ज्वल एवं उत्कृष्ट कार्यकाल की कामना है।

विधायक दल का नेता चुने जाने के तीरथ सिंह रावत ने कहा था, ‘आप लोगों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा हूं। मैं छोटे से गांव से आया हूं। कभी सोचा नहीं था कि मुख्यमंत्री बनूंगा। आज भी कह सकता हूं कि जो बड़ों ने दायित्व दिया वो मैंने निभाया। आज भी जो जिम्मेदारी दी गई है आपके सहयोग से उसे भी निभाऊंगा। प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगा, टीम भावना से आगे बढ़ेंगे। त्रिवेंद जी ने जो प्रदेश का विकास किया है पिछले 10 साल में ऐसा काम नहीं हुआ। हम उसे आगे बढ़ाएंगे।’

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...