Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं पर की फूलों की वर्षा
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़महाकुंभ 2021

हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं पर की फूलों की वर्षा

उत्तराखंड की कमान संभालने के साथ ही नए मुख्यमंत्री ऐक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। एक दिन पहले ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

अचानक बदले सियासी घटनाक्रम के तहत पहाड़ी प्रदेश में बीजेपी की सरकार के चार साल पूरे होने से पहले ही सीएम बदल दिए गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अचानक 9 मार्च को इस्तीफा दिया और 10 तारीख को बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई।

आज सीएम तीरथ सिंह रावत कुंभ मेला क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने साधु-संतों के बीच जाकर उनका स्वागत अभिनंदन और आशीर्वाद लिया। उन्होंने अधिकारियों से मेला क्षेत्र में तैयारियों की भी समीक्षा की। इसी दौरान छत पर चढ़कर उन्होंने रास्ते से गुजर रहे श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। इसका वीडियो भी सामने आया है।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 2012 से 2017 तक बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2000 में उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री बने थे। 2013 में उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति में अहम भूमिका निभाई। छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। संघ से पुराना नाता रहा है।

शपथ लेते ही सीएम तीरथ ने बुधवार को हरिद्वार कुम्भ मेले में महाशिवरात्रि के अवसर पर पहले शाही स्नान में श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने के निर्देश दे दिए थे। बीजापुर गेस्ट हाउस में शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सुनिश्चित की जाए ऐसा उन्होंने निर्देश दिए।

आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। शाही स्नान पर पहुंचे साधु-संतों और श्रद्धालुओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles