Friday , 4 September 2026
Home Uncategorized एयर मार्शल अरूप राहा ने वायुसेना की कमान सम्भाली
Uncategorizedउत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

एयर मार्शल अरूप राहा ने वायुसेना की कमान सम्भाली

Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal Arup Rahaएयर मार्शल अरूप राहा ने 31 दिसम्बर 2013 को एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन की जगह वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

59 वर्षीय राहा के अगले तीन वर्ष तक इस पद पर रहने की उम्मीद है। इनका जन्म 26 दिसंबर, 1954 को हुआ था।

राहा की तैनाती सबसे पहले 14 दिसम्बर 1974 को वायुसेना के लड़ाकू विमान प्रकोष्ठ में हुई थी। वह अपने 39 साल के करियर में कई कमानों, स्टॉफ में अलग-अलग पदों पर रहे हैं।

एयर मार्शल राहा ने विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के अलावा नेशनल डिफेंस कॉलेज, स्टॉफ कॉलेज, सामरिक परमाणु नवीनीकरण पाठ्यक्रम और जूनियर कमांडर पाठ्यक्रम में भी भाग लिया है।

राहा मूलतः एक फाइटर पायलट हैं जिन्हें 3400 घंटे का फ्लाइंग अनुभव है।

एयर मार्शल ने पाक सीमा से लगे पश्चिमी वायुकमान में मिग-29 लड़ाकू स्कवाड्रन का नेतृत्व किया है। मिग-21 लड़ाकू विमानों को उड़ाने का भी इनको अनुभव है।

उन्होंने मध्य वायु कमान और पश्चिमी वायु कमान की अगुवाई भी की है।

वह यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास में भी बतौर एयर अताशे अपनी सेवा दे चुके हैं।

वे भारत के सर्वोच्च कमांडर के अवैतनिक एडीसी भी हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...