Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार भिक्षा नहीं, शिक्षा दें… गरीब और लाचार बच्चों के लिए उत्तराखंड पुलिस की अनोखी पहल
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

भिक्षा नहीं, शिक्षा दें… गरीब और लाचार बच्चों के लिए उत्तराखंड पुलिस की अनोखी पहल

पुलिस को आमतौर पर कानून-व्यवस्था कायम रखने वाली फोर्स के तौर पर जाना जाता है। हालांकि इसका दूसरा पहलू भी है। अपराध और अपराधियों से निपटने वाली वही खाकी वर्दी वाली पुलिस अब अपने पारंपरिक ताने बाने से बाहर निकल समाज में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। ताजा मामला उत्तराखंड पुलिस का है। यहां पुलिस ने छोटे बच्चों को भिक्षा मांगने से बचाने के लिए उन्हें शिक्षित करने की अनोखी पहल की है।

उत्तराखंड पुलिस ने ‘अपनी पाठशाला’ नाम से एक अभियान चला रखा है। पुलिस का मूलमंत्र है- आपके हाथों में है ताकत, इनके हाथों में किताबें देने की।

जी हां, यह एक लाइन का वाक्य नहीं, पूरा संदेश छिपा है इसमें कि अगर आप सक्षम हैं तो अपने स्तर पर छोटे-छोटे बच्चों का जीवन संवारने में मदद करें। उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है- बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ #UttarakhandPolice की मुहिम ऑपरेशन मुक्ति- भिक्षा नहीं, शिक्षा दें।

पुलिस ने बताया है कि #EducateAChild के अंतर्गत हरिद्वार के लालजीवाला बस्ती के बच्चों को शिक्षित करने के लिए हरिद्वार टीम ने अपनी पाठशाला चलाई।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से मलिन बस्तियों, गरीबों की झोपड़पट्टियों में इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक दायित्व के तहत समाज के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे बच्चों को शिक्षित करें जिससे वे किसी के सामने हाथ न फैलाएं और उनकी जीवन भी सुखमय हो।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...