Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार दिल्ली से लौटते ही हरिद्वार पहुंचे सीएम तीरथ, गंगा मइया की विधि-विधान से की पूजा, देखिए तस्वीरें
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़

दिल्ली से लौटते ही हरिद्वार पहुंचे सीएम तीरथ, गंगा मइया की विधि-विधान से की पूजा, देखिए तस्वीरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज हरिद्वार में हैं। उन्होंने सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से कार से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। हरकी पैड़ी पर उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। सीएम ने मां गंगा से राज्य के विकास और कोरोना के कहर के जल्द छुटकारा पाने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली दौरे पर गए तीरथ सिंह रावत गृह राज्य लौट आए हैं। आज दिल्ली से लौटते समय उन्होंने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मां गंगा की आरती की। सीएम तीरथ ने पूजा-पाठ की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने मां गंगा से महाकुंभ-2021 के सफलतापूर्वक संपन्न होने और राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की।

आपको बता दें कि शपथ लेने के कुछ घंटे बाद ही वह हरिद्वार पहुंचे थे और माघ मेले में शाही स्नान के लिए आए साधु-संतों पर फूलों की बारिश कर उनका आशीर्वाद लिया था। इस बार उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजन करने के बाद गंगा मइया को दूध अर्पित किया।

सीएम तीरथ सिंह रावत का लाइव वीडियो देखिए

यहां से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मीडिया सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। CM ने 120 करोड़ रुपये के कुंभ से जुड़े कार्यों का लोकार्पण किया। वह कुंभ के कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। वह मेला नियंत्रण भवन में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।

सीएम ने ट्वीट कर बताया कि नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन मेडिकल कॉलेज में भर्ती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहनलाल बौंठियाल जी से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सीएम ने एकदिवसीय दिल्ली दौरे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल बलूनी से मुलाकात की थी। पिछलों दिनों उत्तराखंड की कमान संभालने वाले सीएम तीरथ के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में एक साल बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में सीएम तीरथ ने नई टीम बनकर विकास कार्यों को रफ्तार देने के साथ जनता से जुड़ना शुरू कर दिया है।

सीएम तीरथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को आश्वस्त किया है कि वह पार्टी और प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...