Home देश-विदेश वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने एनएसए डोभाल, आर्मी चीफ, BSF डीजी और ITBP प्रमुख को भेंट की ‘साधु से सेवक’
देश-विदेशदेहरादून

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने एनएसए डोभाल, आर्मी चीफ, BSF डीजी और ITBP प्रमुख को भेंट की ‘साधु से सेवक’

सेना और सुरक्षा के मामलों पर गहरी पकड़ रखने वाले देश के प्रतिष्ठित टीवी पत्रकार मनजीत नेगी पत्रकारिता के साथ अपने अनुभव को किताब की शक्ल भी देते रहते हैं। उनकी हाल में एक किताब आई है- साधु से सेवक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित इस किताब को उन्होंने एनएसए को भेंट किया है।

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर अपनी नई किताब ‘साधु से सेवक’ भेंट की। उन्होंने NSA डोभाल को किताब के बारे में कुछ रोचक जानकारियां भी दीं। इसके अलावा उन्होंने आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक राकेश अस्थाना, आईटीबीपी प्रमुख एसएस देसवाल को भी अपनी यह किताब भेंट की।

कुछ दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें अपनी किताब की पहली प्रति भेंट की थी। दरअसल, यह पुस्तक नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। इसमें विशेष रूप से उत्तराखंड में विभिन्न स्थलों पर बिताए गए दिनों और घटनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

(राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को किताब भेंट करते मनजीत नेगी)

पिछले दिनों जब मनजीत नेगी ने अपनी पुस्तक ‘साधु से सेवक’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की तो पीएम ने उन्हें अपने उत्तराखंड से जुड़ाव और शुरुआती सफर को याद करते हुए कई आध्यात्मिक स्थलों का जिक्र किया। साथ ही पिथौरागढ़ जिले के नारायण आश्रम, रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा, केदारनाथ स्थित गरूड़चट्टी और दयानंद आश्रम ऋषिकेश से जुड़ी कई बातें साझा कीं।

(आर्मी चीफ नरवणे के साथ मनजीत नेगी)

आपको बता दें कि इस पुस्तक की प्रस्तावना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखी है। वह लिखते हैं कि ‘साधु से सेवक पुस्तक हमें एक ऐसे अद्वितीय प्रतिभाशाली बालक की जीवंत कथा बताती है, जो आदर्श और परिश्रमी माता-पिता के सद्संस्कारों और समाज व राष्ट्र के लिए समर्पण का संकल्प लेने वाले वैचारिक अधिष्ठान की सीख के साथ राष्ट्र का समर्पित सेवक सिद्ध हुआ है। अभावों, संकटों और संघर्षों से निकला यह परिष्कृत व्यक्तित्व आज हम सबको दिशा दे रहा है और देश के मान-सम्मान को शीर्ष पर पहुंचा रहा है।’

(बीएसएफ के डीजी के साथ वरिष्ठ पत्रकार मनजीत)

मनजीत नेगी बताते हैं कि उन्हें इस पुस्तक को लिखने की प्रेरणा साल 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव कवर करने के दौरान वडनगर में नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन पर डॉक्यूमेंट्री बनाते वक्त मिली। इसके बाद उन्होंने उनकी आध्यात्मिक यात्रा के सभी पड़ावों का सफर किया। वहां से मिले अनुभव और नरेंद्र मोदी के करीब रहे महानुभावों से साक्षात्कार के आधार पर यह प्रयास पुस्तक तैयार हुई है।

(आईटीबीपी के प्रमुख को किताब भेंट करते वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी)

 

वरिष्ठ पत्रकार मनजीत नेगी ने पीएम मोदी को भेंट की अपनी पुस्तक ‘साधु से सेवक’ की पहली प्रति

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...

देहरादून में जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा आयोजन में बदलेगा एंट्री रूट; रिमोट से होगा दहन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस बार दशहरा पर्व भव्य अंदाज में...