Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में अब 2 बजे बंद होंगी शराब की दुकानें, सीएम तीरथ बोले, राजस्व से ज्यादा लोगों की चिंता
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में अब 2 बजे बंद होंगी शराब की दुकानें, सीएम तीरथ बोले, राजस्व से ज्यादा लोगों की चिंता

कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। सामान्य दिनों में शाम 7 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू घोषित है। अति महत्वपूर्ण सामान एवं दवाओं को छोड़कर बाकी बाजार भी दोपहर दो बजे बंद हो रहे हैं। लेकिन शराब की दुकानों को इससे छूट मिली हुई थी।

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाजार दो बजे बंद हो रहे हैं। हालांकि अभी तक शराब की दुकानों को इससे छूट मिली हुई थी। लेकिन अब राज्य सरकार ने शराब की दुकानों को भी दो बजे ही बंद करने का फैसला लिया है।

कोविड संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही सामान्य दिनों में शाम 7 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू घोषित है। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी देहरादून में शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन घोषित है। अति महत्वपूर्ण सामान एवं दवाओं को छोड़कर बाकी बाजार भी दोपहर दो बजे बंद हो रहे हैं। लेकिन शराब की दुकानों को इससे छूट मिली हुई थी।

Image

 

अब शराब की दुकानें भी बाजार की अन्य दुकानों की तरह ही 2 बजे दोपहर में बंद हो जाएंगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि उन्हें राजस्व से ज्यादा राज्य के वासियों के स्वास्थ्य की चिंता है। संक्रमण को रोकने के लिए जो भी जरूरी कदम होंगे वो उठाए जाएंगे।

जब से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण में तेजी आई है, सरकार ने भी रोकथाम के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसमें खासतौर कोविड की चेन तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई के क्रम में बाजार के प्रतिष्ठानों को दोपहर 2 बजे ही बंद करने के निर्देश दिए।

Image

 

मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया कि प्रदेश में संचालित शराब की दुकानें भी बाजार के अन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही दोपहर दो बजे में बंद हो जाएंगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि शराब की दुकानें जल्दी बंद किए जाने से राजस्व का नुकसान होना तो स्वाभाविक है। लेकिन मुझे अपने प्रदेश की जनता की चिंता है। हर हाल में प्रदेश को संक्रमण के प्रभाव से बचाना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...