Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, PM मोदी ने सीएम रावत से फोन पर की बात
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना से बिगड़ रहे हालात, PM मोदी ने सीएम रावत से फोन पर की बात

देवभूमि उत्तराखंड की आबादी को देखते हुए कोरोना के केस बड़े संकट की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में जिले स्तर पर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कोविड-19 के हालात पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान सीएम रावत ने पीएम को कोविड के संक्रमण की रोकथाम को उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

आपको बता दें कि प्रदेश में 9-10 हजार केस रोजाना आने से प्रदेश ही नहीं, केंद्र की भी टेंशन बढ़ गई है। ऐसे में तीरथ सरकार ने राज्य में संचालित सभी शासकीय /अशासकीय निजी स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश घोषित कर दिया है। 30 जून तक सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसके अलावा ज्यादा केस वाले जिलों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं। डीआरडीओ की मदद से कोविड अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही 18 प्लस वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू करने की घोषणा की गई है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातर उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं, जहां से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

CM तीरथ ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और राज्य सरकार इसकी रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्यकर्मी दिन-रात अस्पतालों में अपनी सेवाएं देने में जुटे हैं। ऐसे विषम हालातों में राज्य सरकार को अतिरिक्त तकनीकी मानव-संसाधन की आवश्यकता है। उन्होंने आग्रह किया है कि केंद्र और राज्य सरकार की सेवा कर चुके पिछले पांच वर्षों में सेवानिवृत्त हो चुके चिकित्सकों, सैनिकों एवं अन्य स्टाफ इस महामारी से निपटने में सहयोग के लिए आगे आएं और स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देकर सहयोग करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...