Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में कोरोना केस घटे तो क्या खत्म होगा कर्फ्यू? समझिए क्या मिल रहे संकेत
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में कोरोना केस घटे तो क्या खत्म होगा कर्फ्यू? समझिए क्या मिल रहे संकेत

कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिख रही है। उत्तराखंड समेत देश के तमाम प्रदेशों में नए मामले अब कम हो गए हैं। लेकिन अगली लहर आने के खतरे ने सरकार और प्रशासन को अभी से अलर्ट कर दिया है। राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों भी शुरू हो गई है। तो क्या उत्तराखंड में कोविड कफ्यू हटेगा?

देश में कोरोना के नए केस तेजी से घट रहे हैं। ऐसे में व्यवसायों और दूसरे कामकाज को पूरी तरह से खोलने की सुगबुगाहट भी होने लगी है। कुछ राज्यों में अगले कुछ दिनों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां कम होने वाली हैं। इस बीच पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी बातें होने लगी हैं कि क्या यहां भी पाबंदियां हटने वाली है। इसके जवाब तलाशने से पहले प्रदेश में कोरोना के हालात को समझना जरूरी है।

प्रदेश में 29 मई को शाम 7 बजे जो हेल्थ बुलेटिन आया है, उसके अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 1687 नए केस सामने आए हैं और 4446 लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं। 58 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में इस समय सैंपल पॉजिटिविटी रेट 6.91 प्रतिशत है। रिकवरी प्रतिशत 86.81 है। ऐसे में क्या पाबंदियों को हटाना सही होगा, यह सवाल इसलिए अहम है कि दूसरे राज्यों की आबादी और हालात से देवभूमि की तुलना नहीं की जा सकती है। प्रदेश के आकार और आबादी के हिसाब से सोचें तो कोरोना के केस भले ही कम हुए हों पर अब भी मामले काफी ज्यादा आ रहे हैं।

Image

सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी लगातार इस पर गहन विचार-विमर्श कर रहा है। जरा सी लापरवाही पूरी रणनीति और तैयारियों पर पानी फेर सकती है। ऐसे में खबर है कि उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए और बढ़ सकता है। इसके साथ ही सरकार लोगों के लिए कुछ रियायतों की घोषणा कर सकती है।

पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी ने पहनी सेना की वर्दी, पूरा देश कर रहा सलाम

तीसरे चरण के कर्फ्यू की अवधि एक जून को सुबह खत्म हो रही है। सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है, जिसके हालात की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। अगले 24 घंटे में फैसला हो जाएगा।

आपको बता दें कि कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में 10 मई से लागू है। अब व्यापारी वर्ग मांग कर रहा है कि सरकार कर्फ्यू में ढील दे जिससे कामकाज खुल सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...