Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून समय से पहले आ गया मॉनसून, उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़चंपावत

समय से पहले आ गया मॉनसून, उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

कोरोना के खौफ में जी रहे लोगों के लिए मौसम को लेकर ठंडक भरी खबर है। मॉनसून वक्त से पहले आ गया है। उत्तराखंड ही नहीं, दिल्ली, यूपी और कई राज्यों में बारिश शुरू हो गई है या अगले 24 से 48 घंटों में होने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड की बात करें तो पिछले तीन दिनों से मौसम ने संकेत देना शुरू कर दिया था। इस बार मॉनसून एक हफ्ते पहले ही पहाड़ पहुंच गया है। जानकार पिछले कई दिनों से आए बादलों और बारिश को मॉनसून से ही जोड़ रहे हैं।

पिछले साल उत्तराखंड में मॉनसून 22 जून को पहुंचा था और 2 दिन के भीतर पूरे राज्य में बारिश होने लगी थी। इस बार 20 जून तक मॉनसून आने वाला था लेकिन यह पहुंच गया है। अब मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश बढ़ती जाएगी। प्रदेश के कई जिलों और शहरों में अच्छी बारिश हुई है। देहरादून, रुद्रप्रयाग में काफी बारिश हो रही है।

उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का निधन, नई दिल्ली में ली अंतिम सांस

अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। आज यानी सोमवार 14 जून को पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत में भारी बारिश के आसार हैं। अगले चार दिन ऐसे ही झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।

लोगों को सावधान किया गया है कि वे भूस्खलन और नदियों, नालों के तेज और अचानक पानी बढ़ने को लेकर अलर्ट रहें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles