Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून AAP के मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद कर्नल कोठियाल समेत कई नेता हिरासत में लिए गए
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

AAP के मुख्यमंत्री आवास कूच के बाद कर्नल कोठियाल समेत कई नेता हिरासत में लिए गए

कर्नल कोठियाल के आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद उत्तराखंड की सियासत में तीसरा बड़ा मोर्चा सामने आ गया है। अब तक बीजेपी और कांग्रेस की ही फाइट थी लेकिन अब आप तीसरी प्रमुख पार्टी बनकर उभरी है। दिल्ली के अनुभव को देखते हुए यहां भी बिजली एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। आज भी इसी को लेकर सीएम आवास तक मार्च निकाला गया...

उत्तराखंड में आज कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। पुलिस ने कर्नल कोठियाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बिजली के महंगे बिलों के खिलाफ ‘आप’ का मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्लान था। रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया तो खूब हंगामा और नारेबाजी हुई।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/216017530387402

गिरफ्तारी देने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि अच्छे काम के लिए जेल जा रहा हूं। हमारे साथ युवाओं की टीम है, वहां हम उत्तराखंड नव निर्माण के लिए चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जब लोगों की बातें नहीं सुनी जातीं तो आंदोलन करना पड़ता है। सरकार मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है, जिसकी सबको जरूरत है।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/232642965348162

कर्नल कोठियाल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहते थे लेकिन मिलने नहीं दिया गया। हमें इस मुद्दों को हाइलाइट करना था कि अगर बिजली नहीं होगी और स्वास्थ्य और शिक्षा को हम आगे कैसे बढ़ा पाएंगे।

https://www.facebook.com/ajay.kothiyal.50/videos/361366705618346

कर्नल कोठियाल को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा, कर्नल अजय कोठियाल जी को भाजपा की सरकार ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बहुत ही शर्म की बात है। उनका गुनाह? उन्होंने उत्तराखंड की जनता के लिए 24 घंटे मुफ्त बिजली मांगी। कर्नल अजय कोठियाल जी जैसे सच्चे देशभक्त को गिरफ्तार करने वाली भाजपा सरकार को उत्तराखंड की जनता जवाब देगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...